बोका: गोमिया थाना क्षेत्र के सद्दाम भट टोला निवासी मारूफ राय ने गोमिया थाना प्रभारी से साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से कथित तौर पर 65,000 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने मामले की जांच करने और अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निकाली गई राशि को जब्त/फ्रीज करने और वापस करने की मांग की है।
मारूफ राय ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने 10 सितंबर 2026 को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से Online करीब ₹80,000 के ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। लोन आवेदन की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड ऑनलाइन साझा किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके Bank of India, साड़म शाखा के बचत खाते में ₹75,992 की राशि जमा हुई।
आवेदनकर्ता के अनुसार, लोन की राशि खाते में आने के बाद उन्होंने अपनी जरूरतों के लिए अलग-अलग समय पर कुल सात बार में लगभग ₹11,600 की निकासी की थी। इसके बाद उनके बैंक खाते में करीब ₹73,631 की राशि शेष थी।

