Arthik Dhara
ব্রেকিং নিউজ

थाईलैंड का 150 फुट ऊंचा अरुण टेंपल की भव्यता से जगमगाया कतरास

झारखंड के कतरास में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से थाईलैंड के प्रसिद्ध अरुण टेंपल की तर्ज पर 150 फीट ऊंचा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया है, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला से मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस भव्य आयोजन और आधुनिक झूलों वाले मेले से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन और उत्सव के बाजार को बड़ा आर्थिक बढ़ावा मिलेगा।

আর্থিক ধারা ডেস্ক
আর্থিক ধারা ডেস্ক
১৭ অক্টোবর, ২০২৬ এ ০৪:০৯ PM
WhatsApp
थाईलैंड का 150 फुट ऊंचा अरुण टेंपल की भव्यता से जगमगाया कतरास
आकर्षक पंडाल|Arthik Dhara Photo

धनबाद : जगमगाती रोशनी, भव्य वास्तुकला और गगनचुंबी संरचना के साथ कतरास का जीएनएम हाई स्कूल मैदान इस बार दुर्गापूजा के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां करीब 50 लाख रुपये की लागत से थाईलैंड के विश्वप्रसिद्ध अरुण टेंपल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा विशाल पूजा पंडाल अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग 140 फीट लंबा और 150 फीट ऊंचा यह पंडाल अपनी अद्भुत बनावट और भव्य स्वरूप से लोगों को आकर्षित कर रहा है।

पूजा शुरू होने से पहले ही पंडाल की खूबसूरती देखने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग इसकी भव्य वास्तुकला को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर पंडाल की तस्वीरें और वीडियो रील तेजी से साझा किए जा रहे हैं। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता पंडाल लोगों के लिए विशेष आकर्षण बन रहा है। वहीं, पंडाल के भीतर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के 200 से अधिक सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। पंडाल की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष जीएनएम मैदान की दुर्गापूजा देखने के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

पूजा पंडाल के साथ यहां लगने वाला मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। मेले में बिजली से चलने वाली तारामाची, नौका झूला, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन और जीरो ग्रैविटी जैसे आधुनिक झूलों की व्यवस्था की गई है। इन झूलों के लगने से मेले की रौनक बढ़ गई है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और युवाओं को भी मनोरंजन के कई विकल्प मिलेंगे।

আর্থিক ধারা ডেস্ক
আর্থিক ধারা ডেস্ক

আর্থিক ধারা সম্পাদকীয় ডেস্ক — অর্থনীতি, শেয়ার বাজার, বাণিজ্য, নীতি ও জাতীয় বিষয়ের নির্ভরযোগ্য, নিরপেক্ষ ও দ্রুত বিশ্লেষণ।

WhatsApp
বিজ্ঞাপন

আর্থিক ধারায় আপনার ব্যবসার বিজ্ঞাপন দিন

পশ্চিমবঙ্গ ও ভারতের হাজার হাজার বিনিয়োগকারী এবং ব্যবসায়িক নেতাদের কাছে পৌঁছান।

বিজ্ঞাপন দিন
১২ মন্তব্য