Arthik Dhara
ব্রেকিং নিউজ

धनबाद के पुटकी श्रीनगर में सास ने शुरू की दुर्गा पूजा, बहुएं संभाल रहीं विरासत

धनबाद के पुटकी स्थित श्रीनगर में 1993 में शुरू हुई दुर्गा पूजा महिला सशक्तिकरण और परंपरा का अनूठा उदाहरण बन गई है। इस पूजा की शुरुआत करने वाली सास के निधन के बाद अब उनकी बहुएं चंदा जुटाने से लेकर विसर्जन तक की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह पहल न केवल पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत कर रही है, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता का भी एक सशक्त प्रतीक है।

আর্থিক ধারা ডেস্ক
আর্থিক ধারা ডেস্ক
১৪ অক্টোবর, ২০২৬ এ ১১:৩৩ PM
WhatsApp
धनबाद के पुटकी श्रीनगर में सास ने शुरू की दुर्गा पूजा, बहुएं संभाल रहीं विरासत
चंदा संग्रह करती महिलाओं की टीम|Arthik Dhara Photo

धनबाद। परंपराएं निभाई नहीं जातीं, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को सौंपी भी जाती हैं। धनबाद के पुटकी स्थित श्रीनगर में दुर्गा पूजा की यही कहानी है। सास ने मां दुर्गा की आराधना की जो परंपरा शुरू की थी, आज उसे बहुएं आगे बढ़ा रही हैं। वर्ष 1993 में शुरू हुई इस पूजा को 33 साल हो चुके हैं।  कभी सास और घर की बुजुर्ग महिलाएं पूजा की जिम्मेदारी संभालती थीं, तो आज बहुएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ चंदा जुटाने से लेकर पूजा की तैयारी तक का काम कर रही हैं। यह कहानी सिर्फ दुर्गा पूजा की नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच विश्वास, रिश्तों की मजबूती और महिला सशक्तीकरण की भी है, क्योंकि यहां की दुर्गा पूजा में चंदा से लेकर विसर्जन तक की जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालती हैं।

1993 में धनबाद के पुटकी स्थित श्रीनगर में दुर्गा पूजा की शुरुआत घोष परिवार की रेणुका घोष ने की थी। उस वक्त किसी ने शायद नहीं सोचा होगा कि यह पहल आने वाले वर्षों में महिला एकता की पहचान बन जाएगी। समय बदला, उनके निधन के बाद अब उनकी बहू कुमकुम घोष ने पूजा की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। लेकिन पूजा के प्रति श्रद्धा और समर्पण आज भी वैसा ही है।

पहले श्रीनगर की महिलाओं को पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि के लिए पुटकी बाजार स्थित मंदिर जाना पड़ता था। वहां श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक होती थी कि कई बार उन्हें ठीक से पूजा करने का अवसर नहीं मिल पाता था। इसके बाद महिलाओं ने अपने ही मोहल्ले में दुर्गा पूजा शुरू करने का फैसला किया। रेणुका घोष और परिवार की अन्य महिलाओं की इस पहल को अब बहुएं आगे बढ़ा रही हैं। इसके लिए महिला समिति बनाई गई. इस तरह एक पीढ़ी ने परंपरा की नींव रखी, तो दूसरी पीढ़ी उसे मजबूती देने में जुटी है। 

আর্থিক ধারা ডেস্ক
আর্থিক ধারা ডেস্ক

আর্থিক ধারা সম্পাদকীয় ডেস্ক — অর্থনীতি, শেয়ার বাজার, বাণিজ্য, নীতি ও জাতীয় বিষয়ের নির্ভরযোগ্য, নিরপেক্ষ ও দ্রুত বিশ্লেষণ।

WhatsApp
বিজ্ঞাপন

আর্থিক ধারায় আপনার ব্যবসার বিজ্ঞাপন দিন

পশ্চিমবঙ্গ ও ভারতের হাজার হাজার বিনিয়োগকারী এবং ব্যবসায়িক নেতাদের কাছে পৌঁছান।

বিজ্ঞাপন দিন
১২ মন্তব্য