कोलकाता। नौर्थ 24
परगना जिले के गायघाटा में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या
कर ली। घर में लटका हुआ शव मिला। घटना के पीछे उसके बॉयफ्रेंड का फिजिकल और मेंटल टॉर्चर
है। मृतका के परिजनों का दावा है कि वह कई बार रेप की शिकार हुई थी। उसका न्यूड वीडियो
बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया था। आरोप है कि इसमें आरोपी युवक की मां भी शामिल है।
थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार
मृतका आठवीं क्लास की स्टूडेंट थी। स्थानीय सुरजीत हलदर एक साल से रिलेशनशिप में था।
दावा है कि युवक नाबालिग को अपने घर ले गया। शादी का नाटक किया और उसके साथ रेप किया।
उसने न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता था
तथा अक्सरहां रेप करता था। परिनों के अनुसार आरोपी युवक की मां ने भी इस घटना में साथ
दिया। नाबालिग लंबे समय तक दबाव और लगातार रेप बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने सुसाइड
का बड़ा फैसला लिया है। परिजनों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बॉडी
को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में अभी तक किसी
को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
नाबालिग के पिता ने
दावा किया कि उन्हें शुरू में नहीं पता था कि उनकी बेटी उस युवक के संपर्क में थी।
जानकारी होने पर उन्होंने अपनी बेटी को चेतावनी दी। उसने युवक से यहां तक कह दिया
कि वह संबंध न बनाए। लेकिन युवक नहीं सुधरा। कथित तौर पर उसने एसिड अटैक की धमकियां
दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक,
नाबालिग की मौत के असली कारण की जांच की जा रही है। परिवार ने गायघाटा थाने में लिखित
शिकायत दर्ज करायी और आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। हालांकि, इस मामले में अभी
तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

