Arthik Dhara
Breaking News

बांसजोड़ा क्षेत्र में CISF की कार्रवाई ,अवैध खनन के दो मुहानों को किया चिन्हित

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk
September 21, 2026 at 03:58 PM
WhatsApp
बांसजोड़ा क्षेत्र में CISF की कार्रवाई ,अवैध खनन के दो मुहानों को किया चिन्हित
CISF ने बांसजोड़ा क्षेत्र में अवैध खनन के मुहानों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की।|Arthik Dhara Photo
धनबाद : कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से CISF इकाई BCCL धनबाद की ओर से कोयलांचल क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक वरिष्ठ कमांडेंट के नेतृत्व में बांसजोड़ा क्षेत्र के पलासिया जोनल एवं आसपास के क्षेत्रों में Long Route Patrolling (LRP) एवं Area Domination अभियान चलाया गया। अभियान में 3 राजपत्रित अधिकारियों (GOs), Area-12 को छोड़कर क्षेत्र के 9 CISF सामान्य ड्यूटी बल सदस्यों तथा 3 CW कर्मियों समेत कुल 101 जवानों की टीम शामिल रही।
CISF टीम ने कोयला नगर मुख्यालय से अभियान क्षेत्र तक करीब 35 किलोमीटर वाहन से तथा लगभग 6 किलोमीटर पैदल गश्त की। अभियान के दौरान पलासिया बस्ती (मुंडा बस्ती) स्थित मां काली मंदिर के समीप कुएंनुमा एक अवैध खनन मुहाना मिला। इसके अलावा बस्ती सीमा के समीप भी कुछ खुले अवैध खनन मुहाने पाए गए।
अभियान में संबंधित पंचायत एजेंसी के प्रतिनिधि (IC) भी शामिल रहे। CISF ने संबंधित एरिया कमांडर को निर्देशित किया कि BCCL प्रबंधन से आवश्यक समन्वय स्थापित कर पाए गए अवैध खनन स्थलों को नियमानुसार भराई एवं बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
CISF के अनुसार अवैध खनन एवं कोयला चोरी से संबंधित चिन्हित स्थलों पर निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर अवैध गतिविधियों से जुड़े मामलों में वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
आम नागरिकों से सहयोग की अपील
CISF ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध कोयला भंडारण से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना CISF इकाई BCCL, कोयला नगर, धनबाद के मोबाइल नंबर 9341528406 पर केवल संदेश के माध्यम से दें।
CISF ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं को गोपनीय रखते हुए आवश्यकता के अनुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोयला संसाधनों एवं राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा में नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk

Arthik Dhara Editorial Desk — Authoritative, unbiased reporting and verified insights on financial markets, economy, business, and national affairs.

WhatsApp
ADVERTISEMENT

Advertise Your Business on Arthik Dhara

Reach thousands of investors and business leaders across West Bengal & India.

Advertise With Us
12 Comments