Arthik Dhara
Breaking News

धनबाद की बेटियां होंगी सशक्त, उपायुक्त ने की प्रशिक्षण के लिए MOU साइन

धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन की उपस्थिति में बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए 'रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण' के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के जरिए जिले के 100 सरकारी और 16 पीएम श्री स्कूलों की लगभग 12,000 छात्राओं को कराटे और ताइक्वांडो का तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रशासन की इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk
October 7, 2026 at 05:33 PM
WhatsApp
धनबाद की बेटियां होंगी सशक्त, उपायुक्त ने की प्रशिक्षण के लिए MOU साइन
हस्ताक्षर के बाद प्रशासनिक अधिकारी|Arthik Dhara Photo

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन की उपस्थिति में बालिकाओं के लिए आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य परियोजना कार्यालय के निदेशानुसार जिले के 100 सरकारी विद्यालयों, जिनमें से 50 मध्य विद्यालय एवं 50 उच्च विद्यालय होंगे, 16 पीएम श्री विद्यालय बालिका विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण संचालित किया जाना है। इसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के क्रम में 50 मध्य विद्यालय हेतु ताइक्वांडो एवं 50 उच्च विद्यालय हेतु कराटे प्रशिक्षण के आयोजन से संबंधित सहमति पत्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा एवं संबंधित प्रशिक्षण संघ के सचिवों ने हस्ताक्षर किए। इस प्रशिक्षण से लगभग 12000 छात्राएं लाभान्वित होंगी। प्रशिक्षण तीन माह के लिए चलाया जाएगा। प्रति माह 12 सत्रों का आयोजन किया जाएगा तथा प्रत्येक सत्र 2 घंटे का होगा। प्रशिक्षण की समाप्ति पर छात्राओं को संस्था की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने निर्देश दिया की प्रशिक्षण सही तरीके से एवं ससमय संचालित किया जाए जिससे छात्राओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मौके पर प्रभाग प्रभारी डॉ मीतू सिन्हा, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि पवन कुमार बरनवाल, कराटे संघ की सचिव पेमोला देवी और ताइक्वांडो संघ के सचिव कमलेश पांडे उपस्थित रहे।

 

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk

Arthik Dhara Editorial Desk — Authoritative, unbiased reporting and verified insights on financial markets, economy, business, and national affairs.

WhatsApp
ADVERTISEMENT

Advertise Your Business on Arthik Dhara

Reach thousands of investors and business leaders across West Bengal & India.

Advertise With Us
12 Comments