Arthik Dhara
Breaking News

चेन्नई से कोलकाता की फ्लाइट पहुंची अंडाल, गहमा-गहमी भरपूर

कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर अचानक आवारा कुत्ता घुसने के कारण चेन्नई से आ रही इंडिगो की उड़ान को सुरक्षा कारणों से अंडाल के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सूझबूझ से एक बड़ा विमान हादसा टल गया, हालांकि इस घटना ने देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk
November 12, 2026 at 02:48 PM
WhatsApp
चेन्नई से कोलकाता की फ्लाइट पहुंची अंडाल, गहमा-गहमी भरपूर
अंडाल हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते विमान का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

अंडाल। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर अचानक आवारा कुत्ता के घुसने के कारण चेन्नई से कोलकाता के रूट पर रहे इंडिगो के विमान को अंडाल के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दो विमानों के संभावित टक्कर को रेकने के लिए यह निर्णय लिया गया। हालांकि अंडाल हवाई अड्‌डे पर इसकी लैडिंग को लेकर काफी गहमा-गहमी रही।

हाई सिक्योरिटी जगह होने के बाद भी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर अचानक आवारा कुत्ता घुस गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को कोलकाता से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी। विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद, उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट ने रनवे पर कुत्ते को घूमते देखा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। उसी समय, चेन्नई से इंडिगो की एक और फ्लाइट कोलकाता में लैंड करने वाली थी। हादसे की आशंका के चलते विमान को कोलकाता में लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई और तुरंत दूसरे रूट पर डायवर्ट करने का आदेश दिया गया। एटीसी से निर्देश मिलने के बाद चेन्नई से विमान सुरक्षित रूप से अंडाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। कोलकाता हवाई अड्‌डे पर इससे जानलेवा हादसा हो सकता था। हालांकि, पायलट की तुरंत कार्रवाई और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तुरंत कार्रवाई से दो विमानों में सवार कई यात्रियों की जान बच गई। इस घटना से बुधवार को एयरपोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी रही।

इस घटना में एयरपोर्ट की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठने लगे हैं। कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बिना कड़ी निगरानी के एक कुत्ता रनवे जैसे सुरक्षित और महत्वपूर्ण इलाके में कैसे घुस गया? गौरतलब है कि बुधवार की सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के हाईजैक की धमकी दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने सोदपुर से एक यात्री को गिरफ्तार किया। पता चला है कि ऑफिस उसे उसकी मर्जी के खिलाफ एक अफ्रीकी देश में काम करने के लिए भेज रहा था। वह अपनी कैंसर से पीड़ित पत्नी को छोड़कर विदेश जाने के लिए तैयार नहीं था। इसीलिए उसने हाईजैक की कहानी बनाई। उसने असल में विदेश यात्रा को नाकाम करने के लिए ऐसा किया।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk

Arthik Dhara Editorial Desk — Authoritative, unbiased reporting and verified insights on financial markets, economy, business, and national affairs.

WhatsApp
ADVERTISEMENT

Advertise Your Business on Arthik Dhara

Reach thousands of investors and business leaders across West Bengal & India.

Advertise With Us
12 Comments
चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट अंडाल डायवर्ट, एयरपोर्ट सुरक्षा पर सवाल | Arthik Dhara