Arthik Dhara
Breaking News

गोमिया में साइबर धोखाधड़ी: खाते में ऋण राशि आते ही मोबाइल स्क्रीन सफेद हो गई और ₹65 हजार की अवैध निकासी हो गई।

गोमिया में साइबर धोखाधड़ी की घटना में मारूफ राय के बैंक खाते से ₹65,000 की अवैध निकासी हो गई, जिसके बाद उन्होंने गोमिया थाना में शिकायत दर्ज की। राय ने 10 सितंबर 2026 को ₹80,000 का ऑनलाइन लोन लिया था, जिसके बाद उनके खाते में ₹75,992 जमा हुई थी, लेकिन बाद में ₹65,000 की राशि अवैध तौर पर निकाल ली गई।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk
September 22, 2026 at 08:57 PM
WhatsApp
गोमिया में साइबर धोखाधड़ी: खाते में ऋण राशि आते ही मोबाइल स्क्रीन सफेद हो गई और ₹65 हजार की अवैध निकासी हो गई।
साइबर धोखाधड़ी की चाल: ₹65 हजार गायब!|Arthik Dhara Photo
बोका: गोमिया थाना क्षेत्र के सद्दाम भट टोला निवासी मारूफ राय ने गोमिया थाना प्रभारी से साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से कथित तौर पर 65,000 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने मामले की जांच करने और अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निकाली गई राशि को जब्त/फ्रीज करने और वापस करने की मांग की है।
मारूफ राय ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने 10 सितंबर 2026 को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से Online करीब ₹80,000 के ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। लोन आवेदन की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड ऑनलाइन साझा किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके Bank of India, साड़म शाखा के बचत खाते में ₹75,992 की राशि जमा हुई।
आवेदनकर्ता के अनुसार, लोन की राशि खाते में आने के बाद उन्होंने अपनी जरूरतों के लिए अलग-अलग समय पर कुल सात बार में लगभग ₹11,600 की निकासी की थी। इसके बाद उनके बैंक खाते में करीब ₹73,631 की राशि शेष थी।
Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk

Arthik Dhara Editorial Desk — Authoritative, unbiased reporting and verified insights on financial markets, economy, business, and national affairs.

WhatsApp
ADVERTISEMENT

Advertise Your Business on Arthik Dhara

Reach thousands of investors and business leaders across West Bengal & India.

Advertise With Us
12 Comments