Arthik Dhara
Breaking News

महीने की सिर्फ ₹1000 पेंशन! कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ₹1000 की न्यूनतम मासिक पेंशन की वजह से सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। इन कर्मचारियों और उनके आश्रितों की पेंशन 25 वर्षों से बढ़ी ही नहीं है, जबकि नियमों के अनुसार हर 3 साल में संशोधन होना चाहिए था।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk
September 24, 2026 at 10:34 PM
WhatsApp
महीने की सिर्फ ₹1000 पेंशन! कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
₹1000 पेंशन की विरोधिता में कर्मचारी समूह ने दिखाई दी सरकार के सामने|Arthik Dhara Photo
धनबाद : धनबाद सिविल कोर्ट के वकील और मजदूर नेता साधन कुमार बनर्जी ने कोल इंडिया (सीआईएल) की 'सीएमपीएस 1998' पेंशन योजना में तत्काल संशोधन की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों की पेंशन में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है, जबकि नियमों के अनुसार पेंशन में हर 3 साल में संशोधन होना चाहिए। साथ ही, पेंशन में कटौती के बावजूद 30 वर्ष से अधिक सेवा कर चुके कर्मचारियों को अतिरिक्त वर्षों का लाभ न देना भी सरासर गलत है।

वर्तमान में, बीसीसीएल और कोल इंडिया के हजारों पूर्व कर्मचारियों को प्रति माह केवल 1,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन मिल रही है। हालांकि ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल पेंशनर्स (एआईएसीपी) और बीएमएस जैसे संगठन न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने और महंगाई भत्ता जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने धन की कमी का हवाला देते हुए पेंशन बढ़ाने के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk

Arthik Dhara Editorial Desk — Authoritative, unbiased reporting and verified insights on financial markets, economy, business, and national affairs.

WhatsApp
ADVERTISEMENT

Advertise Your Business on Arthik Dhara

Reach thousands of investors and business leaders across West Bengal & India.

Advertise With Us
12 Comments