Arthik Dhara
Breaking News

पूर्व शिक्षा मंत्री की पत्नी श्वेता लड़ेंगी गिरिडीह उपचुनाव

झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हुई गिरिडीह विधानसभा सीट पर उनकी पत्नी श्वेता शर्मा उपचुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संकेत के बाद उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने पति के विकास के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम से क्षेत्र में झामुमो की पकड़ मजबूत बनी रहने की संभावना है और उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk
September 29, 2026 at 12:25 AM
WhatsApp
पूर्व शिक्षा मंत्री की पत्नी श्वेता लड़ेंगी गिरिडीह उपचुनाव
पति-पत्नी का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

गिरिडीह : झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा अपने पति की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। वह गिरिडीह विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगी। झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहयोग और साथ मांगा है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 5 और 6 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि में गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद हुआ था।

सोनू के निधन के कारण गिरिडीह विधानसभा में अब उपचुनाव होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपचुनाव में सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ाने का संकेत दिया है। इसके बाद दिवंगत मंत्री की पत्नी सक्रिय हो गई हैं। पति के निधन के 22 दिन बाद सोमवार को उन्होंने पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत की। हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में श्वेता ने शिरकत की।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे सुदिव्य जी आपके सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे, वैसे ही मैं भी आपके हर सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास को लेकर जो सपना देखा था, उन सपनों को आप सभी के सहयोग से साकार करूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा। कहा कि अपने पति के सपनों को पूरा करने के लिए आप हमारा साथ दें।

बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Arthik Dhara Desk
Arthik Dhara Desk

Arthik Dhara Editorial Desk — Authoritative, unbiased reporting and verified insights on financial markets, economy, business, and national affairs.

WhatsApp
ADVERTISEMENT

Advertise Your Business on Arthik Dhara

Reach thousands of investors and business leaders across West Bengal & India.

Advertise With Us
12 Comments