Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

संकरैल में ज्वेलरी डकैती में बिहार के बख्तियारपुर से 7 गिरफ्तार, जेवर बरामद

हावड़ा के संकरैल स्थित 'सामंत ज्वेलर्स' में हुई 1 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 429 ग्राम सोना, 4.26 किलो चांदी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। अंतरराज्यीय पुलिस की इस त्वरित संयुक्त कार्रवाई से सीमा पार सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
12 नवंबर 2026 को 05:27 pm बजे
WhatsApp
संकरैल में ज्वेलरी डकैती में बिहार के बख्तियारपुर से 7 गिरफ्तार, जेवर बरामद
गिरफ्तार सात आरोपी |Arthik Dhara Photo

आसनसोल। बिहार के अपराधियों ने हावड़ा में ज्वेलरी दुकान में 4 नवंबर को बड़ी डकैती को अंजाम दिया था। बिहार के अपराधियों के लिए बंगाल हमेशा से सॉफ्ट टार्गेट रहा है। हालांकि हावड़ा सिटी पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट टीम ने बिहार के बख्तियारपुर में छापा मारकर 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गये आभूषण भी बरामद किये गये हैं। बिहार एसटीएफ, पटना पुलिस के सहयोग से इन्हें बख्तियारपुर और अथमलगोला से गिरफ्तार किया गया। यह डकैती हावड़ा जिले के संकरैल थाना क्षेत्र के सामंत ज्वेलर्स शॉप में हुई थी। करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गहने लूटे गए थे। पश्चिम बंगाल पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने पटना-मोकामा रोड स्थित बख्तियारपुर और अथमलगोला इलाके के होटल में छापेमारी कर सातों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 429 ग्राम सोना, 4.264 किलो चांदी के आभूषण, एक देसी पिस्तौल, 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 1 तराजू बरामद किया गया है। बिहार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत पासवान (अथमलगोला), नुरूल हक (उत्तर 24 परगना), अभिषेक पांडेय, भाष्कर सिंह, आशुतोष मिश्रा, नीरज कुमार (हावड़ा) और अरबिन्दम मजुमदार (विश्वासपाड़ा) शामिल हैं। इस संबंध में संकरैल (हावड़ा) थाना कांड संख्या 962/26 दर्ज किया गया था। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां