Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

धेमोमेन कोलियरी फायरिंग में रोहित नोनिया के 7 समर्थक आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल के धेमोमेन कोलियरी इलाके में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने टीएमसी नेता रोहित नोनिया के सात समर्थकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। जमीन विवाद और मेला लगाने की अनुमति को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग से स्थानीय इलाकों में भारी तनाव का माहौल है। इस हिंसक घटना से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसका असर स्थानीय व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
1 अक्टूबर 2026 को 03:44 pm बजे
WhatsApp
धेमोमेन कोलियरी फायरिंग में रोहित नोनिया के 7 समर्थक आरोपी गिरफ्तार
आसनसोल जिला कोर्ट में गिरफ्तार आरोपी|Arthik Dhara Photo

आसनसोल। धेमोमेन कोलियरी इलाके में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस रेस हो गई है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आसनसोल जिला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। भाजपा नेता बिरजू यादव ने आरोप लगाया कि तृणमूल नेता रोहित नोनिया के नेतृत्व में करीब 9 राउंड फायरिंग की गई। इस संबंध में पवन मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों में रोहित नोनिया, उनके पुत्र संजय नोनिया, सुजीत सिंह, विनोद साव, श्रवण नोनिया, प्रीतम नोनिया, गोवर्धन नोनिया नामजद आरोपी है। जबकि कई अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

भाजपा बिरजू यादव के अनुसार, रोहित नोनिया की जमीन पर मेला लगाने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद धेमोमेन कोलियरी से एनओसी प्राप्त कर अनुमति के आधार पर कोलियरी के पीठ क्षेत्र में मेला लगाने का निर्णय लिया गया। बिरजू यादव का आरोप है कि इसी को लेकर रोहित नोनिया के नेतृत्व में मंगलवार की रात करीब 9 राउंड गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित नोनिया का वर्चस्व बनाए रखने के लिए पूरे धेमोमेन इलाके में आम लोगों के बीच लगातार तनाव का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात भी उन्हें निशाना बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण हमलावर उनके घर में प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद उनके कार्यकर्ता पवन कुमार मंडल पर हमला किया गया। भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार मंडल ने बताया कि वह आसनसोल दक्षिण थाना के पीपी में शिकायत दर्ज कराने गए थे। घर लौटने के दौरान कथित तौर पर रोहित नोनिया के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। उनका आरोप है कि एक दिन पहले उनके घर पर हमला कर खिड़की-दरवाजे में तोड़फोड़ की गई थी। मंगलवार की रात शिकायत दर्ज कराने के बाद घर लौटते समय उनके ऊपर 8-9 राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उनका दावा है कि बुधवार की सुबह घटनास्थल से दो गोलियों के खोखे भी मिले।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां