Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

लापता पुत्र की वापसी के लिए तांत्रिक साधना का कॉल आया सिउड़ी में

वीरभूम जिले के सिउड़ी में साइबर क्रिमिनलों ने लापता युवक के परिजनों को तांत्रिक साधना के जरिए बेटा वापस दिलाने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया है। क्रिमिनलों ने युवक की सकुशल रिहाई के एवज में दुर्लभ सामग्री या 3500 रुपये की मांग की और पैसे न मिलने पर उसे बेचने की धमकी दी। इस घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फोन नंबर की ट्रैकिंग शुरू कर दी है, जो हताश लोगों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को उजागर करता है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
24 अक्टूबर 2026 को 11:01 pm बजे
WhatsApp
लापता पुत्र की वापसी के लिए तांत्रिक साधना का कॉल आया सिउड़ी में
प्रतीकात्मक तस्वीर |Arthik Dhara Photo

आसनसोल। साइबर क्रिमिनलों ने हताश और दुखी लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। घटना वीरभूम जिला मुख्यालय सिउड़ी के सदर थाना

क्षेत्र की है। लालटू बाउरी का 22 वर्षीय पुत्र रंजन मानसिक रूप से बीमार है। कुछ महीने पहले इलाज के दौरान वह बर्दवान से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मेले से लेकर कई सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए थे। उसमें उन्होंने कनेक्टिंग नंबर दिया था। साइबर क्रिमिनलों ने इसे हथियार बनाया। लालटू को शनिवार की सुबह अनजान नंबर से कॉल आया। दावा किया गया कि रंजन का अपहरण किया गया है। तंत्र साधना से उसकी सकुशल रिहाई हो सकती है। इस कर्मकांड के लिए हरिण का दूध, उसके चमड़े सहित कई सामग्रियां मांगी गई। सामग्री उपलब्ध न होने पर 3500 रुपये की मांग की गई। धमकी दी गई कि भुगतान न मिलने पर रंजन को बेच दिया जायेगा। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया है। सिउरी थाने में FIR के बाद जांच शुरू की गई है। यह कॉल संभवत: परिवार की लापता युवक को ढूंढने की कोशिशों का फायदा उठाकर पैसे ऐंठने के इरादे से किया गया था। पुलिस तंत्र साधना की धमकी देकर धोखाधड़ी के आरोपों की जांच कर रही है। जांच अधिकारी उस फ़ोन नंबर को भी ट्रैक कर रहे हैं जिससे परिवार से संपर्क किया गया था।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां