Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

महेशपुर आरएलएस से कोयला डिस्पैच का शुरू हुआ नया दौर

धनबाद के महेशपुर रैपिड लोडिंग सिस्टम (आरएलएस) से बीसीसीएल की पहली फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजना के तहत कोयले की मशीनीकृत लोडिंग का नया दौर शुरू हो गया है। 50 लाख टन सालाना क्षमता वाली इस परियोजना से एनटीपीसी नबीनगर के लिए पहली ट्रायल रेक रवाना की गई, जिससे कोयला निकासी की गति तेज होगी और समय व संसाधनों की भारी बचत होगी। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में शुरू हुए इस अत्याधुनिक संचालन से बीसीसीएल के कोयला प्रेषण को एक नई गति और मजबूती मिलेगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
21 सितंबर 2026 को 03:50 pm बजे
WhatsApp
महेशपुर आरएलएस से कोयला डिस्पैच का शुरू हुआ नया दौर
महेशपुर आरएलएस से शुरू हुआ कोयले की मशीनीकृत लोडिंग का नया दौर, एनटीपीसी नबीनगर के लिए रवाना हुई पहली रेक|Arthik Dhara Photo
धनबाद : कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड, राज्य सरकार और भारतीय रेलवे के सहयोग से विकसित महेशपुर रैपिड लोडिंग सिस्टम (आरएलएस) ने रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) राजेश कुमार की मौजूदगी में आरएलएस से ट्रायल रेक में कोयला लोडिंग शुरू हुई। सुविधा से लोड की गई पहली रेक को एनटीपीसी नबीनगर के लिए रवाना किया गया।
50 लाख टन सालाना क्षमता महेशपुर आरएलएस की वार्षिक
क्षमता 50 लाख टन है। यह बीसीसीएल की पहली फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजना है। इसके माध्यम से रेलवे रेक में कोयले की मशीनीकृत और तेज लोडिंग संभव होगी। इससे कोयला निकासी की गति बढ़ने के साथ समय और संसाधनों की बचत होगी। परियोजना को चालू करने से पहले वर्ष 2026 में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। इसमें मैन डीसी लाइन से रेल
संपर्क, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, डीजल इंजन का परीक्षण तथा रेलवे प्राधिकरण की ओर से वाणिज्यिक अधिसूचना की स्वीकृति शामिल है। मौके पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि महेशपुर आरएलएस के संचालन से बीसीसीएल की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी पहल को और गति मिलेगी तथा कोयला निकासी अधिक प्रभावी और सुगम होगी। कार्यक्रम में जीएम गोविंदपुर सत्यकाम आनंद, जीएम बरोरा केके सिंह, जीएम यूजी एंड साइडिंग जीके मेहता, जीएम ईएंडएम आर आर करण, प्रोजेक्ट ऑफिसर महेशपुर साइलो धीरज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां