आसनसोल। शहर में स्थित
ESI हॉस्पिटल में श्रमिकों को मेडिकल सर्विस नहीं मिल रही है। आरोप है कि बेहतर इलाज
के लिए मरीज़ों को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रेफर भी नहीं किया जा रहा है। मरीज़ों
का डायलिसिस भी नहीं हो रहा है। CITU नेताओं के अनुसार बार-बार आग्रह करने के बाद भी
हालात नहीं सुधर रहे हैं। कुछ दिन पहले माकपा से संबद्ध यूनियन CITU ने अस्पताल अधिकारियों
से मिलकर इस समस्या के सॉल्यूशन की मांग की थी। मुश्किल बीमारियों के इलाज के लिए मरीज़ों
को रेगुलर तौर पर प्राइवेट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भेजने का नियम है। लेकिन
पिछले कुछ महीनों से हॉस्पिटल के अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। इस वजह से मरीज़ों और
उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। हॉस्पिटल में पहले रेगुलर डायलिसिस होता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह
सर्विस भी बंद कर दी गई है। मरीज़ों को वापस लौटना पड़ रहा है। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल
में डायलिसिस कराने के लिए अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। यूनियन ने मेडिकल सेवा में
बेहतरी न होने पर प्रोटेस्ट करने की धमकी दी है। स्टील फैक्ट्री के 50 वर्षीय श्रमिक
राजेश पांडे दिल के मरीज है। तबीयत बिगड़ने पर ESI हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
कई दिनों तक सुधार नहीं होने पर उन्होंने किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने का आग्रह
किया। उन्हें आसनसोल जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया। राजेश के अनुसार नियमानुसार उन्हें
निजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भेजा जाना था। लेकिन उन्हें नहीं भेजा गया। सालानपुर
में निजी सिरामिक फैक्ट्री के श्रमिक कन्हाई चटर्जी के अनुसार उनकी इकलौती बेटी अद्रिजा
का ESI हॉस्पिटल में जटिल बीमारी का इलाज चल रहा है। बार-बार कहने के बाद भी, उनकी
बेटी को प्राइवेट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रेफर नहीं किया जा रहा है।

