दुर्गापुर। लक्खी
भंडार के सभी लाभुकों को अन्नपूर्णा योजना का लाभ न मिलने पर राज्य के विभिन्न
क्षेत्रों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन दुर्गापुर पूर्व विधानसभा
में अलग ही नजारा है। विधायक चन्द्रशेखर बनर्जी की पहल पर हजारों महिलाओं के बैंक अकाउंट
में अन्नपूर्णा योजना मद की राशि जमा हुई। दुर्गोत्सव की खुशी में लाभुक महिलाएं अन्नपूर्णा
घड़े में रसगुल्ला लेकर MLA चन्द्रशेखर बनर्जी के घर शुक्रिया अदा करने पहुंचीं। महिलाओं
का कहना था कि तकनीकी कारणों से महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिल रही
थी। जैसे ही यह मामला दुर्गापुर पूर्व के भाजपा MLA चंद्रशेखर बनर्जी के पास
पहुंचा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। ज़रूरी फॉर्म भरे गये। इसके बाद,
अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपये लाभुकों के बैंक अकाउंट में आ गए। पैसे जमा देख महिलाएं
खुश थीं। पैसे मिलने के बाद, लाभुक महिला अन्नपूर्णा घड़े में मिठाई लेकर MLA के घर
पहुंचीं। महिलाओं ने MLA चंद्रशेखर बनर्जी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद
दिया। MLA चंद्रशेखर बनर्जी ने दावा किया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ जगहों
पर उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, हर योग्य महिला को
अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्नपूर्णा योजना की लाभुक रसगुल्ला लेकर पहुंची BJP MLA के घऱ्
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अन्नपूर्णा योजना की राशि तकनीकी कारणों से रुकी होने पर भाजपा विधायक चन्द्रशेखर बनर्जी के हस्तक्षेप से हजारों महिलाओं के खातों में 3000 रुपये जमा हो गए। इस त्वरित सहायता से प्रसन्न होकर लाभुक महिलाओं ने दुर्गाोत्सव के अवसर पर अन्नपूर्णा घड़े में रसगुल्ला लेकर विधायक के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस घटना से स्थानीय स्तर पर योजना के सफल क्रियान्वयन और जनता में इसके सकारात्मक आर्थिक प्रभाव को बल मिला है।

रसगुल्ला से भरा घड़ा स्वीकार करते विधायक चन्द्रशेखर बनर्जी|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
