Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

झरिया में प्रतिबंधित रंगों से बन रहे थे बताशे, खाद्य सामग्री जब्त; कारखाना सील

धनबाद के झरिया में दीपावली से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से चल रहे एक कारखाने पर छापेमारी कर 210 किलोग्राम प्रतिबंधित रंगों से बने बताशे और 150 किलोग्राम मिलावटी सेवई जब्त की है। बिना लाइसेंस संचालित इस कारखाने को सील कर दिया गया है तथा बरामद खाद्य सामग्री के नमूनों को जांच के लिए रांची भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में मिलावटी और हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
3 नवंबर 2026 को 11:54 am बजे
WhatsApp
झरिया में प्रतिबंधित रंगों से बन रहे थे बताशे, खाद्य सामग्री जब्त; कारखाना सील
जांच करते खाद्य सुरक्षा के अधिकारी, कर्मचारी|Arthik Dhara Photo

धनबाद। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने झरिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोड स्थित दिनेश गुप्ता के कारखाने में औचक छापेमारी की। 210 किलोग्राम प्रतिबंधित रंगों से तैयार रंगीन बताशा और 150 किलोग्राम मिलावटी सेवई बरामद की गयी। कुल 360 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त कर कारखाना सील कर दिया गया। सूचना मिली थी कि फतेहपुर गली में बिना अनुमति अवैध रूप से मिठाई बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा है। छापेमारी के बाद जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल का मामला सामने आया। कारखाना बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया। आशंका है कि प्रतिबंधित रंगों से तैयार बताशों को दीपावली के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी। कारखाने में तैयार खाद्य सामग्री की सप्लाई धनबाद जिले के विभिन्न बाजारों और दुकानों में की जाती थी। पता लगाया जा रहा है कि यहां तैयार बताशे और सेवई किन-किन दुकानों तक पहुंचाये गये हैं। जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रांची भेजे जायेंगे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कारखाना संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां