Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

पांडेश्वर विस में BJP के OBC मोर्चा महासचिव की पीट-पीट कर हत्या, तनाव

पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव श्याम कुमार दास की पुराने भूमि विवाद के चलते पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई, जिससे फरीदपुर थाने के जब्बारपल्ली इलाके में भारी तनाव फैल गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय नंदी और प्रसून पांडे नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या से स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
12 नवंबर 2026 को 03:20 pm बजे
WhatsApp
पांडेश्वर विस में BJP के OBC मोर्चा महासचिव की पीट-पीट कर हत्या, तनाव
मृत भाजपा नेता का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

पांडेश्वर। पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ओवीसी मोर्चा के महासचिव श्याम कुमार दास की नृशंस हत्या कर दी गई। प्रथमदृष्टया यह मामला भूमि विवाद का कहा जा रहा है। फरीदपुर थाने के जब्बारपल्ली इलाके में भारी तनाव है। पुलिस ने इस संबंध में विजय नंदी और प्रसून पांडे को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बुधवार की रात जब्बारपल्ली इलाके में प्रतिमा विसर्जन चल रहा था। उस समय श्याम कुमार दास कुछ दोस्तों के साथ बैठकर खाना खा रहा था। आरोप है कि पुराने ज़मीन के झगड़े को लेकर अचानक उसकी दो लोगों से बहस होने लगी। पहले बहस हुई, फिर धीरे-धीरे मामला गरमा गया। बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद विजय नंदी और प्रसून पांडे ने श्याम पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे धारदार हथियारों और बांस से पीटा। उसे गंभीर हालत में डीएसपी के मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने फरीदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। चश्मदीद गवाह रंजय मंडल के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी। जब उशने बीचबचाव किया तो उसकी भी पिटाई की गई। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ईस्ट) रसप्रीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी हुई है। जांच चल रही है। पांडेश्वर भाजपा मंडल नंबर 3 अध्यक्ष तारक धीवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता श्याम दास को वर्ष 2021 में इलाके के लैंड माफिया बापी सरकार के नेतृत्व में घर से खदेड़ दिया गया था। लेकिन उसके नेतृत्व में ये घटनाएं अभी भी हो रही हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां