Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

नॉर्थ 24 परगना के गोपालनगर में बैंक अधिकारी का शव बरामद, हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक बैंक अधिकारी पूर्णिमा मंडल वैद्य का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने पति के अवैध संबंधों और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, जिससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और पारिवारिक कलह जैसे सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
30 सितंबर 2026 को 09:49 am बजे
WhatsApp
नॉर्थ 24 परगना के गोपालनगर में बैंक अधिकारी का शव बरामद, हत्या का आरोप
दंपती का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

आसनसोल। नॉर्थ 24 परगना के गोपालनगर में बैंक अधिकारी पूर्णिमा मंडल वैद्य का शव बरामद हुआ। आरोप है कि उसके संदीप वैद्य का अनैतिक संबंध पुलिसकर्मी महिला के साथ था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसका मायका नदिया दिले के चाकदह में है। मायके पक्ष ने थाने में ससुरालकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका की एक बेटी भी है। 35 वर्षीय पूर्णिमा के पिता नदिया जिले के चाकदह के निवासी है। गोपालनगर निवासी संदीप वैद्य से 14 वर्ष पहले पूर्णिमा की शादी हुई थी। दंपति की एक बेटी भी है।  आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही अत्याचार बढ़ गया था। पिता के घर से पैसे लाने का दबाव भी डाला जाता था। इसी बीच पति संदीप की पुलिस महिला अधिकारी से नजदीकियां बढ़ गई। इससे पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मृतका की बहन सीमा मंडल का दावा है कि घटना से एक दिन पहले रात करीब 2 बजे पूर्णिमा ने फोन करके बताया कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने कहा कि उसे जान से मारने की कोशिश की जा रही है। अगले दिन मृतका के ससुराल वालों ने मृतका के परिजनों को फोन करके बताया कि पूर्णिमा की तबीयत खराब है। परिजनों को गोपालनगर बुलाया गया। जब वे वहां गए, तो कहा गया कि पूर्णिमा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पूर्णिमा की मां झरना मंडल ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके ससुराल वालों को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शव को बरामद कर ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद ही पूर्णिमा की मौत का कारण साफ़ होगा। जांच करने वाले यह पता लगा रहे हैं कि पूर्णिमा ने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई और वजह है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां