Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत ट्रेन से चोरी हुए पीतल के नल खप रहे थे धनबाद के कतरास में

धनबाद रेल पुलिस और आरपीएफ ने कतरास में एक बर्तन दुकान पर छापेमारी कर वंदे भारत ट्रेन से चोरी किए गए पीतल के 30 नल और अन्य सामान बरामद किए हैं। इस मामले में दुकान संचालक संजय कसेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे रेलवे संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोहों पर नकेल कसने की उम्मीद है। पुलिस इस network से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और आगे की जांच जारी है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
23 अक्टूबर 2026 को 09:56 pm बजे
WhatsApp
वंदे भारत ट्रेन से चोरी हुए पीतल के नल खप रहे थे धनबाद के कतरास में
AI की मदद से बनाई गई तस्वीर|Arthik Dhara Photo

धनबाद। धनबाद रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने कतरास के हनुमान मेंशन स्थित गनौरी बर्तन दुकान में छापेमारी की। वंदे भारत ट्रेन से चोरी किये गये पीतल के 30 नल समेत कई सामान बरामद किये गये। दुकान संचालक संजय कसेरा को गिरफ्तार किया गया है।

रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में पकड़े गये लोगों से पूछताछ के दौरान हनुमान मेंशन गनौरी बर्तन दुकानदार का नाम सामने आया था। इसके बाद कतरास पुलिस के सहयोग से दुकान में छापेमारी की गई। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कतरास पुलिस ने आरपीएफ को सहयोग किया। उन्होंने कहा कि रेलवे संपत्ति की चोरी से जुड़े सामान की खरीद-बिक्री करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां