ब्रेकिंग न्यूज़
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग: 9 लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रही एक स्लीपर बस में रात 12 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री दहशत के साथ बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा लिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा में जेवर हवाई अड्डे के पास हुई, और बस ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही थी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस आग से पारिवारिक दुर्घटना|Arthik Dhara Photo
नई दिल्ली: बुधवार देर रात जेवर हवाई अड्डे के पास ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रही एक स्लीपर बस में आग लग गई। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। बस में आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। आग का पता चलते ही यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए और अपनी जान बचा ली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों में घिरी हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
