कोलकाता। दुर्गापूजा पंडाल घूमने
निकले जोड़े ने परिजनों का विरोध देखते हुए अचानक शादी करने का फैसला कर लिया। नौर्थ
24 परगना जिले में अशोकनगर कल्याणगढ़ नगरपालिका के वार्ड 10 के पूजा पंडाल में
स्थानीय 26 वर्षीय तनु अधिकारी और खड़दह निवासी 18 वर्षीया सौमी दफादार सात जन्मों
के रिश्ते में बंध गये। सौमी का कहना था कि उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। शादी
के लिए मालाएं, दूल्हे के लिए पारंपरिक बंगाली सिर के पहनावे टोपर, शंख की चूड़ियां
और शादी की अन्य जरूरी चीजें खरीदी गईं। दुर्गा पूजा की रस्में कराने वाले पुजारी को
सूचित किया गया और मंडप में शादी की व्यवस्था की गई। रात के समय, देवी-देवताओं के सामने
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह जोड़ा विवाह के बंधन में बंधा। इस दौरान मंत्रोच्चारण
हुआ, एक-दूसरे को मालाएं पहनाई गईं और सिंदूर लगाया गया। जो लोग पूजा करने और प्रतिमा
देखने पंडाल में आए थे, वे ही शादी के गवाह बने। कई लोग वहां रुककर इस समारोह को देखते
रहे, जबकि कुछ लोगों ने अपने फोन में इस पल को कैद कर लिया। शादी के वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल हो गए हैं। शादी के बाद, तनु अधिकारी ने बताया कि उनका तुरंत शादी करने का
कोई इरादा नहीं था, लेकिन हालात को देखते हुए उन्हें अचानक यह फैसला लेना पड़ा।
सौमी पूजा पंडाल में प्रेमी से मिलने आई थी। इसी बीच परिजनों के फोन कॉल्स आने
लगे। जिससे वह डर गई। उसे लगा कि घर जाने के बाद उसे कैद कर लिया जायेगा, उसका
मोबाइल फोन छिन कर अन्य युवक से उसकी शादी कर दी जायेगी। कोई रिस्क न लेते हुए
उसने तत्काल शादी करने का प्रस्ताव तनु को दिया। नेताजी संघ का दुर्गा पूजा 25वें वर्ष
में थी। मंडप में हुई यह अचानक शादी, पूजा की सिल्वर जुबली पर अनोखा आकर्षण बन गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़
आये दुर्गा पूजा पंडाल देखने, कर ली शादी आयोजक कमेटी की मदद से
कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में परिजनों के विरोध से बचने के लिए एक प्रेमी जोड़े ने स्थानीय पूजा कमेटी की मदद से अचानक पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु इस अनोखी शादी के गवाह बने, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कैसे सामाजिक और सामुदायिक उत्सव कई बार अप्रत्याशित व्यक्तिगत और सांस्कृतिक पलों का केंद्र बन जाते हैं।

पंडित की मौजूदगी में पंडाल में ही शादी करता प्रेमी युगल|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
