Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

CCL सौंदा डी कोलियरी में सीबीआई की रेड, घूस लेते ऑफिस सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

रामगढ़ के सीसीएल सौंदा डी कोलियरी में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीओ कार्यालय के ऑफिस सुपरिटेंडेंट अभय कुमार बख्शी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस अचानक हुई छापेमारी और गिरफ्तारी से कोलियरी क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घूसकांड में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की भी संलिप्तता है या नहीं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
15 अक्टूबर 2026 को 11:16 am बजे
WhatsApp
CCL सौंदा डी कोलियरी में सीबीआई की रेड, घूस लेते ऑफिस सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
सीसीएल सौंदा डी कोलियरी में सीबीआई की रेड, घूस लेते ऑफिस सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार|Arthik Dhara Photo
रामगढ़ : CCL बरका-सयाल क्षेत्र की सौंदा डी कोलियरी में CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने पीओ (परियोजना पदाधिकारी) कार्यालय में तैनात ऑफिस सुपरिंटेंडेंट अभय कुमार बख्शी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद कोलियरी क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने इस मामले में तय रणनीति के तहत कार्रवाई की और अभय कुमार बख्शी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने एक काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी.
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के अधिकारी आरोपी को अपने साथ ले गए. मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए उनसे पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद आरोपी को सीसीएल के गेस्ट हाउस में रखकर भी पूछताछ की गई. टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस प्रकरण में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की कोई भूमिका है या नहीं.
इस कार्रवाई के बाद सीसीएल के संबंधित कार्यालय और कोलियरी क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल है. फिलहाल, मामले में रिश्वत की सटीक रकम सहित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. इस संबंध में जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है.
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां