Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने धनबाद में दर्ज किया FIR

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर मामलों में CISF के तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर और महिला निरीक्षक राज लक्ष्मी वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई CISF मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी की शिकायत और ऑडियो सबूतों के आधार पर विभागीय जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद की गई है। इस घटना से सार्वजनिक उपक्रमों और सुरक्षा बलों में पारदर्शिता को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए हैं, जिसका असर कोयला क्षेत्र के प्रशासनिक कामकाज पर पड़ सकता है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
1 अक्टूबर 2026 को 08:11 pm बजे
WhatsApp
CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने धनबाद में दर्ज किया FIR
जेनरेटिक फोटो |Arthik Dhara Photo

धनबाद : धनबाद में सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी और आईजी (कार्मिक) जोस मोहन की लिखित शिकायत के आधार पर धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट के अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज किया है।

सीबीआई द्वारा दर्ज FIR में मुख्य रूप से दो अधिकारियों को नामजद किया गया है। जिनमें ओम कुमार तंवर तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट और राज लक्ष्मी वर्मा तत्कालीन महिला निरीक्षक शामिल है।

ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन, झारखंड’ के मदन सिंह ने सीआईएसएफ को लिखित शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी थी। इस पेन ड्राइव में तीन ऑडियो क्लिप्स शामिल थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बीसीसीएल धनबाद की सीआईएसएफ यूनिट के अधिकारी और कर्मी भ्रष्टाचार और अन्य अवांछित गतिविधियों में शामिल हैं। इस शिकायत के बाद सीआईएसएफ द्वारा की गई विभागीय जांच में अधिकारियों की ओर से गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। साथ ही ऑडियो क्लिप्स में मौजूद आवाजें प्रथम दृष्टया ओम कुमार तंवर और राज लक्ष्मी वर्मा की पाई गईं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act, 1988) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत दंडनीय संज्ञेय अपराध किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में नियमित केस दर्ज कर लिया है और इसकी आगे की जांच सीबीआई एसीबी धनबाद के डीएसपी विकाश कुमार पाठक को सौंपी गई है। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां