ब्रेकिंग न्यूज़
रिश्वतखोरी पर CBI का शिकंजा , गोविंदपुर परियोजना कार्यालय से दो क्लर्क गिरफ्तार
घटना: धनबाद सीबीआई (CBI) की टीम ने बेरमो स्थित सीसीएल (CCL) कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में "18,000 रुपये" की रिश्वत लेते दो लिपिकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी: "मेघलाल महतो" (सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क) और "मोहम्मद इम्तियाज" (पेंशन डीलिंग क्लर्क)। मामला: सेवानिवृत्त कर्मचारी रसूल जमा का सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान पिछले 7 महीनों से अटका हुआ था। फाइल आगे बढ़ाने के एवज में दोनों लिपिकों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। कार्रवाई: परेशान होकर पीड़ित ने सीबीआई धनबाद से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को जाल बिछाया और रिश्वत की राशि के साथ दोनों को दबोच लिया।

CCL गोविंदपुर परियोजना में सीबीआई का छापा: ₹18 हजार रिश्वत लेते दो लिपिक गिरफ्तार!|Arthik Dhara Photo
CBI टीम ने कार्रवाई के दौरान गोविंदपुर परियोजना कार्यालय के सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को कथित रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया। दोनों पर सेवानिवृत्त कर्मी के लंबित सीएमपीएफ एवं पेंशन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
सात माह से लंबित था भुगतान
बताया गया कि पूरा मामला गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग से करीब सात माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा के बकाया भुगतान से जुड़ा है। सेवानिवृत्ति के बाद उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था। आरोप है कि भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जल्द भुगतान कराने के लिए दोनों लिपिकों द्वारा कथित रूप से रिश्वत की मांग की जा रही थी।
लंबे समय तक कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद परेशान रसूल जमा ने मामले की शिकायत CBI धनबाद से की। शिकायत मिलने के बाद CBI ने प्रारंभिक स्तर पर आरोपों का सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
शुक्रवार को शिकायतकर्ता द्वारा कथित तौर पर 18 हजार रुपये दिए जाने के दौरान पहले से मुस्तैद CBI टीम ने दोनों लिपिकों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और दोनों आरोपियों को अपने साथ धनबाद ले गई।
CBI की अचानक हुई कार्रवाई की खबर फैलते ही परियोजना कार्यालय में खलबली मच गई। मामले में CBI की ओर से आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
