आसनसोल। शहरी विकास
सह नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट
को लंदन के ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट, गंगा नदी के किनारे को मुंबई के मरीन ड्राइव और चाइना
टाउन को चीनी स्टाइल में विकसित करना चाहती है। मायापुर में इस्कॉन मंदिर को इंटरनेशनल टूरिस्ट सेंटर बनाने की योजना है। इसके
लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्यूटीफिकेशन का काम शुरू किया जायेगा। कोलकाता के साल्ट लेक
और हावड़ा में बैंकॉक की तरह हॉकर ज़ोन होगा। इन योजनाओं को लागू करने के लिए KMDA,
UDD और SUD के साथ भारत सरकार की NBCC के साथ MOU साइन किया गया है। नौ एग्रीमेंट में
कोलकाता, हावड़ा और चंदननगर नगर निगम शामिल है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के ऐतिहासिक
कॉलेज स्ट्रीट को रेनोवेट करते समय उसकी ऐतिहासिक विरासत को बनाए रखा जायेगा। मुंबई
के मरीन ड्राइव की तर्ज पर कोलकाता और हावड़ा में गंगा के दोनों किनारों पर फोर लेन
सड़क, वॉकवे और साइकिल ट्रैक बनेगा। साथ ही सिविल सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा।
टांगरा के चाइना टाउन को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के आर्किटेक्ट की मदद से पूरी तरह से
बदला जाएगा, ताकि उसकी चीनी सांस्कृतिक विरासत बरकरार रहे। कोलकाता के फुटपाथों को
फेरीवालों से फ्री बनाने के लिए, बैंकॉक की तर्ज पर हॉकर और वेंडिंग ज़ोन बनेगा। फूड
स्ट्रीट, फूड कोर्ट और QR कोड-बेस्ड पेमेंट वाली खास वेंडिंग गाड़ियां शामिल होंगी।
मायापुर में इस्कॉन मंदिर समेत नवद्वीप में श्री चैतन्य की याद से जुड़ी अलग-अलग जगहों
को ऐतिहासिक घाटों के तौर पर डेवलप किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़
कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट, हावड़ा में मुबंई मैरिन ड्राइव
शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट को लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट और गंगा किनारे को मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के तहत हावड़ा और साल्ट लेक में बैंकॉक की तर्ज पर आधुनिक हॉकर जोन बनाए जाएंगे और मायापुर इस्कॉन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन विकास कार्यों से राज्य के शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और पर्यटन क्षेत्र को एक बड़ा आर्थिक बढ़ावा मिलेगा।

AI की मदद से बनी प्रतीकात्मक तस्वीर |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
