धनबाद। आईआईटी-आईएसएम
परिसर में निर्माण कार्य से जुड़े परिसर के दूसरे तल्ले पर 26 वर्षीय मजदूर नूर हसन
का शव बरामद किया गया। वह बिहार के अररिया जिला का निवासी था। पिछले कुछ महीनों से
वह पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान चल रहा था। पत्नी के साथ उसका विवाद अदालत तक पहुंच
चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। आईआईटी-आईएसएम कैंपस के निर्माणाधीन बिल्डिंग में
निजी एजेंसी के माध्यम से नूर हसन मजदूरी करता था। निर्माण परिसर के दूसरे तल्ले पर
उसका शव मिला है। सहकर्मियों के अनुसार, गांव से लौटने के बाद से ही वह फोन पर अपनी
पत्नी से अक्सर विवाद करता था। पिछले तीन-चार महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा प्रभारी राम मनोहर सिंह ने बताया कि मृतक एक निजी एजेंसी
की ओर से संस्थान में काम करता था। पत्नी के साथ उसका पिछले तीन महीनों से विवाद चल
रहा था और इस संबंध में अदालत में मुकदमा भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि घटना की
जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उनके धनबाद पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की
प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके
पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के धनबाद पहुंचने और उनके बयान
के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
ब्रेकिंग न्यूज़
धनबाद के IIT-ISM कैंपस में ठेका मजदूर ने की खुदकुशी, निर्माणाधीन भवन से शव बरामद
धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम परिसर की एक निर्माणाधीन इमारत में 26 वर्षीय ठेका मजदूर नूर हसन ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। बिहार के अररिया निवासी मृतक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर शव लेने आई पुलिस एम्बुलेंस |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
