कोलकाता। आईपीएस
सिद्धनाथ गुप्ता आगामी अप्रैल, 2027 तक पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक पद पर बने
रहेंगे। सरकार ने उनका कार्यकाल फिर से छह माह बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 31
अक्टूबर को खत्म होना था। उससे पहले, केंद्र सरकार ने राज्य सरकार मुख्यालय को
पत्र लिख कर सूचित किया है कि 1992 बैच के यह IPS ऑफिसर अगले छह महीने तक DG बने रहेंगे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी
पदास्थापना DG पद पर की थी। तत्कालीन DG पीयूष पांडे को उनके पद से हटाया गया था। सूत्रों
के अनुसार DG सिद्ध नाथ गुप्ता 30 अप्रैल, 2026 को रिटायर होने वाले थे। लेकिन राज्य
मनें विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय
ने उनका कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया था। उस कार्यकाल आगामी 31 अक्तूबर, 2026
को खत्म होना था। इसके पहले ही उनका सर्विस का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया गया है।
वे अगले अप्रैल, 2027 तक राज्य पुलिस के शीर्ष पद पर बने रहेंगे।
यूनियन कैबिनेट
की अपॉइंटमेंट कमिटी के सेक्रेटेरिएट ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें कहा गया है
कि यूनियन होम मिनिस्ट्री ने सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया
था। यूनियन कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। नोटिफिकेशन
में कहा गया है कि यह फ़ैसला ऑल इंडिया सर्विस (डेथ कम रिटायरमेंट बेनिफिट्स) एक्ट,
1958 के तहत लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सिद्धनाथ गुप्ता के रिटायरमेंट
के बाद राज्य पुलिस का अगला DG कौन होगा, इसे लेकर पहले से ही अटकलें शुरू हो गई थीं।
केंद्र ने राज्य सरकार से नए DG को चुनने के लिए अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसी तरह,
राज्य मुख्यालय नवान्न ने भी कुछ IPS अधिकारियों के नाम दिल्ली भेजे थे। लेकिन फिलहाल,
केंद्र ने उस प्रोसेस को खत्म करने और सिद्ध नाथ का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने का
फ़ैसला किया है।

