Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गापूजा से पहले खुलेगी धनबाद-बोकारो सड़क छोटे वाहनों के लिए

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह के पास भू-धंसान के कारण लगभग छह महीने से बंद सड़क को दुर्गा पूजा से पहले हल्के वाहनों के लिए फिर से खोलने की तैयारी तेज कर दी गई है। स्थानीय विधायक राज सिन्हा और प्रशासन की देखरेख में युद्ध स्तर पर चल रहे इस मरम्मत कार्य से जल्द ही आवागमन सुचारू होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के दोबारा शुरू होने से आगामी त्योहारी सीजन में स्थानीय व्यापार, परिवहन और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
8 अक्टूबर 2026 को 10:20 pm बजे
WhatsApp
दुर्गापूजा से पहले खुलेगी धनबाद-बोकारो सड़क छोटे वाहनों के लिए
सड़क में हुए भू धंसान की भराई का कार्य जारी |Arthik Dhara Photo

धनबाद : धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर केंदुआडीह के पास हुए भू-धंसान के कारण बंद सड़क को करीब छह महीने बाद फिर से चालू करने की तैयारी तेज हो गई है। 16 अप्रैल, 2026 को केंदुआडीह थाना के समीप सड़क करीब दो फीट धंसने और जगह-जगह दरारें पड़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस सड़क से वाहनों का  आवागमन पूरी तरह रोक दिया था। हालांकि, इस इलाके में भूमिगत आग और जहरीली गैस रिसाव की समस्या दिसंबर 2025 से ही बनी हुई थी। सड़क धंसने के बाद खतरा और बढ़ गया था।

विशेषज्ञों की सलाह पर सड़क की मरम्मत और सुरक्षित बनाने का काम शुरू किया गया। अगस्त में मरम्मत कार्य शुरू होने की जानकारी सामने आई थी और सितंबर में भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। अब जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा से पहले सड़क दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल हल्के वाहनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, अंतिम निर्णय सड़क की सुरक्षा जांच के बाद होगा। केंदुआडीह थाना के समीप पुराने जीएम बंगले के पास गैस रिसाव और धंसान से महीनों से बंद धनबाद बोकारो मुख्य सड़क की भराई का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। तीन दिनों के अंदर भराई का काम पूरा होने और सड़क चालू होने की संभावना है।

इससे लोगों के आने जाने और दो पहिया, चार पहिया वाहनों के आवागमन के सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है। सड़क भराई के काम में केंदुआडीह प्रबंधन ने खैरा में संचालित आउट सोर्सिंग कर्मियों और वाल्वो गाड़ियों को भी लगाया है। विधायक राज सिन्हा ने प्रभावित स्थल पर पहुंच कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के पहले वाहनों के आवागमन के लिए सड़क तैयार कर दिया जाएगा। बाद में विधायक ने खैरा आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक श्रीराम पांडेय से भी वार्ता की। उन्होंने आश्वस्त किया कि साधन और जुगाड़ मिला तो सड़क भराई का काम तय समय से पहले पूरा कर दिया जाएगा।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां