धनबाद: साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, इनमें चार धनबाद जिले के टुंडी, एक कोडरमा और एक देवघर का निवासी है। सभी को निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के एक थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी देर रात संबंधित थाने पहुंचे और जांच की जानकारी ली। जांच में निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, साइबर थाना धनबाद के अधिकारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नकदी और अन्य सामान जब्त किए गए हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में निरसा अनुमंडल के अलावा जिले के अन्य थानों में भी प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निरसा क्षेत्र में साइबर अपराध के एक अन्य मामले में 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उस कार्रवाई में लाखों रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी दी गई थी। फिलहाल, छह नए संदिग्धों की भूमिका और इस मामले का पहले गिरफ्तार किए गए आरोपितों से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच पूरी होने और पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर फ्रॉड नेटवर्क के 6 संदिग्ध हिरासत में, टुंडी से कोडरमा तक फैला था जाल
धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टुंडी से कोडरमा तक फैले नेटवर्क के छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी खुद पूछताछ और जांच में जुटे हैं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगने की उम्मीद है।

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टुंडी से कोडरमा तक फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क के 6 संदिग्ध हिरासत में।|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
