Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर विवाद, हटिया में सोमवार को दुकानदारों पर हमला; पुलिस मौके पर पहुंची

धनबाद के भूली डी-ब्लॉक हटिया में दुर्गा पूजा के चंदा को लेकर दुकानदारों और पूजा समिति के सदस्यों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया, जिसमें 1100 रुपये प्रति दुकानदार की जबरन वसूली का आरोप है। असमर्थता जताने पर हुई हाथापाई और मारपीट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस तरह की घटनाएं स्थानीय बाजारों में भय का माहौल पैदा करती हैं, जो छोटे कारोबारियों की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए चिंता का विषय है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
6 अक्टूबर 2026 को 04:30 pm बजे
WhatsApp
दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर विवाद, हटिया में सोमवार को दुकानदारों पर हमला; पुलिस मौके पर पहुंची
Arthik Dhara Photo

धनबाद: धनबाद कोयलांचल में पूजा-अर्चना के नाम पर दबंगाई का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। आस्था की जगह जबरदस्ती की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भोली डी-ब्लॉक के हटिया में दुर्गा पूजा चंदा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सब्जी और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों के अनुसार, पूजा समिति के कुछ लोग चंदा मांगने आए और प्रत्येक दुकानदार से 1100 रुपये की मांग की गई।
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने यह रकम चुकाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। जल्द ही विवाद बढ़ गया और हाथापाई में तब्दील हो गया।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने दान देने से इनकार कर दिया तो पूजा समिति से जुड़े कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस विवाद के वास्तविक कारण और झगड़े में शामिल लोगों की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां