दुर्गापुर। दुर्गापुर की नन्ही बच्ची आराध्या धीवर ने वर्ल्ड किक
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।
उज्बेकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आराध्या ने छह इवेंट में
भाग लेकर चार पदक जीते हैं। प्रतियोगिता 13 अक्टूबर को शुरू हुई थी। इसका समापन 18
अक्टूबर को होगा। गुरुवार और शुक्रवार इन दो दिनों में आराध्या के छह इवेंट थे। इनमें
फाइट और फॉर्म्स शामिल हैं। आराध्या ने इन दो इवेंट से चार पदक झटक लिए। आराध्या ने
फाइट कैटेगरी में अपनी उज्बेक प्रतिद्वंद्वी को हराकर पदक हासिल किया। आराध्या ने फॉर्म्स
कैटेगरी में उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान की अपनी प्रतिद्वंद्वियों को हराया। चौथी
कक्षा की छात्रा आराध्या इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई
पदक जीत चुकी है। आराध्या ने पिछले साल थाईलैंड में वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप
में दो स्वर्ण जीते थे। हालांकि, इस बार आर्थिक तंगी के कारण उज्बेकिस्तान जाना लगभग
अनिश्चित था। विभिन्न संगठनों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। आराध्या की सफलता से परिवार
के लोग खुश हैं। पिता चिरंजीत धीवर ने कहा कि उन्होंने पैसे की दिक्कतों के बावजूद
अपनी बेटी को उज्बेकिस्तान भेजा। आराध्या ने देश के लिए चार मेडल जीते हैं। उन्हें
इस सफलता पर गर्व है। आराध्या नवमी की सुबह उज्बेकिस्तान से दिल्ली होते हुए दुर्गापुर
लौटेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़
दुर्गापुर की नन्ही बेटी ने जीता वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड समेत 4 पदक
दुर्गापुर की चौथी कक्षा की छात्रा आराध्या धीवर ने उज्बेकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करने के बावजूद विभिन्न संगठनों के सहयोग से इस प्रतियोगिता में शामिल हुई आराध्या की इस ऐतिहासिक जीत से देश और उनके परिवार में गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल देश की युवा खेल प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान भी बढ़ाती है।

मेडल, ट्रॉफी के साथ आराध्या धीवर|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
