Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में मुठभेड़ : लूट के पैसे के विवाद में की थी साथी की हत्या

धनबाद पुलिस और हत्या के आरोपी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने लूट के पैसों के विवाद में राम प्रताप प्रसाद की हत्या करना स्वीकार किया था और हथियार बरामदगी के दौरान उसने भागने की कोशिश की थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
14 अक्टूबर 2026 को 01:12 pm बजे
WhatsApp
धनबाद में मुठभेड़ : लूट के पैसे के विवाद में की थी साथी की हत्या
घायल अपराधी शंकर डे उर्फ पिंकू डे|Arthik Dhara Photo

धनबाद। हत्या के मामले की जांच के दौरान धनबाद में पुलिस और आरोपी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के बीच मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी राम प्रताप प्रसाद की हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। उसे मैथन से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने राम प्रताप की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए टुंडी के मनियाडीह ले गई थी। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उसने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। घटना के बाद पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब के अनुसार, अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र से राम प्रताप प्रसाद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि राम प्रताप पिछले दो दिनों से गायब हैं। अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र से राम प्रताप प्रसाद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में शंकर पर संदेह जताया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मैथन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राम प्रताप की हत्या से जुड़े कई तथ्य सामने आने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर मनियाडीह पहुंची, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके। इसी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ की घटना हुई।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां