आसनसोल। नौर्थ 24 परगना जिले
के न्यू बैरकपुर निवासी तथा दुर्गापुर में तैनात GST इंस्पेक्टर दीपायन रॉय
पर शादी का वादा करके लॉ की 28 वर्षीय छात्रा से सेक्स करने का आरोप लगा है। शादी
न करने तथा मामले को रफा-दफा करने के लिए 30 लाख रुपये का ऑफर भी दिया गया है। आरोपी
न्यू बैरकपुर बीटी कॉलेज इलाके का निवासी है। आरोप है कि दीपायन शादी का वादा करके
पीड़ित युवती को शहर में अलग-अलग जगहों पर ले गया और कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए। उसने
जल्द ही शादी का रजिस्ट्रेशन कराने का भी वादा किया। लेकिन बाद में जब युवती ने शादी
के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो दीपायन ने अचानक रिश्ते से इनकार कर दिया। इतना ही
नहीं, युवती ने आरोप लगाया कि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और 30 लाख रुपये
में मुंह बंद रखने का ऑफर भी दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती से सारी बातचीत बंद कर
दी। पिछले सितंबर में युवती ने इस घटना की बागुईआटी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत
दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी दीपायन फरार है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में पीड़ित युवती की मुलाकात
आरोपी से फेसबुक के जरिए हुई। शिकायत के अनुसार उसे शादी का वादा करने और शादी के प्रस्ताव
को विश्वसनीयता देने के लिए हीरे की अंगूठी देकर कोलकाता के विभिन्न होटलों के साथ-साथ
साल्ट लेक के एक लक्जरी होटल में ले जाया गया और कई बार उसके साथ यौन संबंध बनाने के
लिए मजबूर किया गया। दीपायन ने नवंबर 2025 से लड़की के साथ सभी संपर्क बंद कर दिए।
जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया और
अपना मुंह बंद रखने के लिए 30 लाख रुपये देने की पेशकश की। इसके अलावा युवती ने रास्ते
में अंतरंग पलों के वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने की भी शिकायत की है।
शिकायत मिलने के बाद बागुईआटी थाने की पुलिस ने आरोपी दीपायन रॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी दीपायन रॉय फरार है और पुलिस उसकी तलाश
कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़
दुर्गापुर के GST इंस्पेक्टर दीपायन रॉय पर शादी का वादा कर लॉ स्टूडेंट से रेप का FIR, फरार
दुर्गापुर में तैनात जीएसटी इंस्पेक्टर दीपायन रॉय पर शादी का झांसा देकर एक लॉ छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने रिश्ता मुकरने के बाद पीड़िता को 30 लाख रुपये का ऑफर दिया और फिलहाल फरार चल रहा है। इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

आरोपी दीपायन रॉय का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
