Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP MLA कौस्तव बागची के पूजा स्पेशल कैंटीन में नि:शुल्क पुलाव और मीट

बैरकपुर से भाजपा विधायक कौस्तव बागची ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 'पूजा स्पेशल MLA कैंटीन' की शुरुआत की है, जिसके तहत दशमी तक 20 हजार से अधिक जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के चेहरों पर मुस्कान लाना और उत्सव के इस पावन पर्व पर सभी को शामिल करना है। मेन्यू में विशेष रूप से पुलाव और मीट (तथा नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए टीटागढ़ में पनीर) शामिल किया गया है, जो इस सामाजिक और सामुदायिक सद्भाव के प्रयास को और खास बनाता है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
17 अक्टूबर 2026 को 08:01 pm बजे
WhatsApp
BJP MLA कौस्तव बागची के पूजा स्पेशल कैंटीन में नि:शुल्क पुलाव और मीट
पैकेट में पैक खाना वितरण करते विधायक कौस्तव बागची|Arthik Dhara Photo

कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले बागेश्वर धाम के ननवेज खाने को लेकर पूरे बंगाल में खूब हंगामा मचा था। उन्होंने इसे राक्षसी प्रवृत्ति कहा था। बाद में प्रदेश भाजपा नेतृत्व की सक्रियता से यह मामला ठंडा पड़ गया था। अब बैरकपुर के BJP MLA कौस्तव बागची ने दुर्गा पूजा के दिनों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए ​शनिवार सप्तमी से 'पूजा स्पेशल MLA कैंटीन' शुरू की गई। बंगस्पंदन फाउंडेशन इसमें सहयोग कर रही है। दशमी तक 20 हजार लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का लक्ष्य है। औसतन 5,000 लोगों को खाना दिया जाएगा। ​​MLA ने शनिवार को बैरकपुर के सुकांत सदन ऑडिटोरियम में कैंटीन का उद्घाटन किया। क्वालिटी जांचने के लिए खुद खाना चखा। बैरकपुर और टीटागढ़ नगरपालिका इलाकों में कुल छह सेंटर खोले गये हैं। बैरकपुर में सुकांत सदन, बारापोल मोड़, कालियानिवास और नोना चंदनपुकुर बाज़ार में सेंटर हैं। टीटागढ़ के कवरियासन और ब्रह्मस्थान छतर में सेंटर खोले गये हैं। मेन्यू में पुलाव और मीट शामिल हैं। हालांकि, नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए टीटागढ़ में मीट की जगह पनीर परोसा जाएगा। विधायक के मुताबिक उनका मकसद उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है, जो अच्छा खाना पसंद करते हैं, लेकिन पूजा के दिन इसे खरीद नहीं सकते। पूजा सबके लिए हो। सबके जीवन में खुशियां आएं। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां