धनबाद। दिवाली और छठ
पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और गोमो होकर 5
जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस फैसले से त्योहारों के मौके पर घर जाने
वाले यात्रियों, विशेषकर रांची से गोरखपुर और पूर्णिया जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत
मिलेगी।
इन प्रमुख रूटों पर
चलेंगी ट्रेनें :
रेलवे द्वारा दी गई
जानकारी के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें निम्नलिखित मार्गों पर संचालित की जाएंगी:
राउरकेला – जयनगर
रांची – पूर्णिया
कोर्ट
शालीमार – थावे
टाटा – कटिहार
रांची – गोरखपुर
त्योहारों के सीजन
में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कन्फर्म
सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने यह कदम उठाया है। धनबाद और गोमो से होकर
गुजरने के कारण झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों के यात्रियों का सफर अब और अधिक सुगम
हो सकेगा।

