Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

CPM नेता, वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर भारी पथराव

कोलकाता में CPM के वरिष्ठ नेता और वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर नकाबपोश उपद्रवियों द्वारा भारी पथराव किया गया, जिससे खिड़कियों के शीशे और सीसीटीवी कैमरे टूट गए। इस सुनियोजित हमले से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है और वामपंथी नेताओं व कार्यालयों पर बढ़ती हिंसा को लेकर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
8 अक्टूबर 2026 को 10:26 am बजे
WhatsApp
CPM नेता, वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर भारी पथराव
फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

कोलकाता। CPM के सीनियर नेता और वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर भारी पथराव किया गया। घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उपद्रवियों ने घर में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। आज सुबह 7 बजे हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद जादवपुर थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनका घर EM बाईपास से सटे पुरबालोक इलाके में है।

आरोप है कि सुबह कई नकाबपोश युवक बाइक पर आए। बाइक के नंबर प्लेट काले कपड़े से ढके थे। अचानक उपद्रवियों ने घर पर भारी पथराव शुरू कर दिया। घर की खिड़कियां तोड़ दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें डराया नहीं जा सकता। यह बहुत प्लान किया हुआ हमला है। अगर ये आतंकवादी नहीं हैं, तो कौन हैं? उन आतंकवादियों को पता चल जाए, उन्हें डराया नहीं जा सकता। इस बार वे हथियार का लाइसेंस लेंगे, ताकि सब सावधान रहें।

सनद रहे कि इन दिनों वामपंथी नेताओं और कार्यालयों पर हमले काफी बढ़ गये हैं। लेफ्ट की मीटिंग पर भी हमले हो रहे हैं। पिछले जून में भगवा कार्यकर्ताओं ने उनके घर के सामने पार्क उत्सव का आयोजन किया था। एक के बाद एक उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। आरोप है कि बदले की कार्रवाई में ऐसा प्रोग्राम किया गया। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां