Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

हीमोफीलिया सोसाइटी दुर्गापुर चैप्टर का पीड़ितों, परिजनों संग 'दुर्गा पूजा पंडाल होपिंग'

हीमोफीलिया सोसाइटी दुर्गापुर चैप्टर द्वारा महा सप्तमी के अवसर पर हीमोफीलिया से पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए विशेष 'दुर्गा पूजा पंडाल होपिंग' का आयोजन किया गया। SBSTC के प्रबंध निदेशक प्रणव घोष और विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई द्वारा उद्घाटित इस कार्यक्रम में मरीजों ने अपनी दैनिक चुनौतियों को भुलाकर आनंद के पल बिताए। ऐसे सामाजिक और संवेदनशील आयोजन प्रभावित परिवारों के जीवन में सकारात्मकता और सामान्य जीवन जीने की उम्मीद जगाते हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
17 अक्टूबर 2026 को 09:12 pm बजे
WhatsApp
हीमोफीलिया सोसाइटी दुर्गापुर चैप्टर का पीड़ितों, परिजनों संग 'दुर्गा पूजा पंडाल होपिंग'
दुर्गा प्रतिमा के सामने खुशियों से चमकते चेहरे |Arthik Dhara Photo

दुर्गापुर। हीमोफीलिया सोसाइटी – दुर्गापुर चैप्टर ने महा सप्तमी को हीमोफीलिया से पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए 'दुर्गा पूजा पंडाल होपिंग' (विभिन्न पंडालों के दर्शन) का आयोजन किया। उद्घाटन साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (SBSTC) के प्रबंध निदेशक प्रणव घोष और भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई ने किया। सभी ने कई सुंदर दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया और खुशी, हंसी-मज़ाक और साथ बिताए पलों का आनंद लिया। कुछ घंटों के लिए, वे अपने रोज़मर्रा के दर्द, संघर्षों और चुनौतियों को भूल गये। उनके मुस्कुराते चेहरे और चमकती आंखें याद दिलाती रही कि तमाम मुश्किलों के बावजूद, हीमोफीलिया से प्रभावित हर व्यक्ति को खुश रहने, प्यार पाने और सपने देखने का पूरा अधिकार है। उन्हें सिर्फ इलाज और देखभाल की ही नहीं, बल्कि सामान्य जीवन जीने की भी ज़रूरत है।

हीमोफीलिया सोसाइटी – दुर्गापुर चैप्टर हमेशा हीमोफीलिया से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहता है। उनके संघर्षों में उनका साथ देता है, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाता है और उन्हें हर नए दिन का सामना साहस और उम्मीद के साथ करने के लिए सशक्त बनाता है। दुर्गापुर चैप्टर ने दो बसें उपलब्ध कराने के लिए SBSTC का, लंच की व्यवस्था के लिए सिटी सेंटर फाड़ी प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां