बोकारो। बोकारो में पिस्तौल से गोली
चलने के कारण साढ़े तीन साल के मासूम की मौत हो गई। घटना माराफारी थाना क्षेत्र के
कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले की है। मृतक की पहचान साहिल राम के रूप में हुई
है। परिजनों का आरोप है कि बच्चा अपने मामा राजेश कुमार से चॉकलेट मांग रहा था। इसी
दौरान मामा ने उसे खेलने के लिए पिस्तौल थमा दी। अचानक गोली चलने से बच्चे के सिर में
गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में
बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे चास स्थित मुस्कान अस्पताल लाया गया, जहां
उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पिस्तौल लाइसेंसी थी या गैर लाइसेंसी। पुलिस अधिकारियों
ने कहा कि दोषी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की व्यवस्था की जायेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़
बोकारो में बच्चे ने मांगी चॉकलेट, मिली पिस्तौल, चली गोली, उजड़ गई मां की गोद
बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के मासूम साहिल राम को उसके मामा ने खेलने के लिए पिस्तौल थमा दी, जिससे चली गोली लगने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

घर के सामने शोक संतप्त पड़ोसी|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
