कोलकाता। क्या सिटी
ऑफ जॉय बर्बर मध्ययुगीन में चला गया है? बेहाला सुरशुना थाना इलाके के बसुंधरा पार्क
इलाके में लव अफेयर के कारण युवक और उसके पिता को सड़क पर नंगा धुमाया गया। प्रेमिका
के पिता, चाचा समेत 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैवानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया
पर जम कर वायरल हो रहा है। लड़की के परिजनों को लव पर एतराज़ था। 25 अक्टूबर को लड़की
के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। प्रेमी को घर में बंद करके युवती के पिता
और चाचा ने बुरी तरह पीटा। फिर उसके पिता को बुलाया गया। पिता को बंदूक थमा दो विकल्प
दिये गये। या तो अपने लड़के को गोली मार दें या फिर दोनों को सड़क पर नंगा घुमाया जाए।
दूसरे विकल्प के अनुसार पिता-पुत्र को सड़क पर नंगा घुमाया गया। लड़के के एक दोस्त
को भी बुरी तरह से पीटा गया। हालांकि इस पाशविकता से जनाक्रोश भड़क गया। लड़की के घर
में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साई भीड़ ने लड़की के चाचा
को रंगे हाथों पकड़ उसकी पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी परिवार को तृणमूल के पूर्व पार्षद के करीबी होने
का घमंड है। सोशल एक्टिविस्ट शाश्वती घोष के अनुसार आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
लेकिन जो लोग चश्मदीद गवाह थे, क्या उन्होंने मज़ा लिया या इसका विरोध किया, इसकी भी
जांच होनी चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़
लव करने पर कोलकाता में प्रेमी, पिता को नंगा घुमाया सड़क पर
कोलकाता के बेहला इलाके में प्रेम प्रसंग के विरोध में एक युवती के परिजनों ने मानवता की सभी हदें पार करते हुए प्रेमी और उसके पिता को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का शर्मनाक कृत्य किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी जनआक्रोश फैल गया है और पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी घटनाएं समाज और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और न्याय की मांग तेज हो गई है।

प्रतीकात्मक एआई जेनरेटेड फोटो |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
