Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

नये साल में भाड़ा घटेगा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का, नहीं रहेगी सुपरफास्ट

नए साल के पहले दिन से धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली लोकप्रिय 'ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस' को सुपरफास्ट से सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में बदला जाएगा, जिससे इसका किराया कम हो जाएगा। रेलवे के इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी, हालांकि समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन का नंबर भी बदलकर 13387/13388 कर दिया गया है जिससे टिकट दरों में आंशिक कमी दर्ज होगी।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
11 नवंबर 2026 को 12:50 pm बजे
WhatsApp
नये साल में भाड़ा घटेगा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का, नहीं रहेगी सुपरफास्ट
ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

आसनसोल। धनबाद से हावड़ा तक चलनेवाली ट्रेन ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नव वर्ष के पहले दिन यानी आगामी एक जनवरी से इसे सुपरफास्ट से वापस एक्सप्रेस ट्रेन केटेगरी में शामिल किया जायेगा। इसके कारण किराया कम होगा तथा ट्रेन का नंबर भी बदला जायेगा। हालांकि इसके समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस रूट पर 62 सालों से यह ट्रेन चल रही है। 1964 में यह आसनसोल और हावड़ा के बीच चलती थी। उस समय इसका नाम हावड़ा-आसनसोल फास्ट पैसेंजर था। उसी साल इसे बढ़ा कर धनबाद तक कर दिया गया। इसका नाम धनबाद एक्सप्रेस रखा गया। वर्ष 1970 में कोयला माइनिंग रीजन धनबाद-आसनसोल को हावड़ा से जोड़ने वाली इस ट्रेन का नाम ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस रखा गया। रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जनवरी से यह ट्रेन सुपरफास्ट की जगह एक्सप्रेस होगी और इसका नंबर बदलकर 13387/ 13388 होगा।

हालांकि इस निर्णय से कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। जिनका जबाव रेल प्रशासन के स्तर से मिलना जरूरी है। सवाल है कि ब्लैक डायमंड को अचानक नॉन-सुपरफास्ट क्यों किया जा रहा है और उसका किराया क्यों कम किया जा रहा है? इसके बाद, शायद उसके स्टॉप बढ़ाए जाएं और सफर का समय बढ़ाया जाए। तब डेली कम्यूटर्स को बहुत दिक्कत होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ट्रेन में आसनसोल और हावड़ा के बीच यात्रा करने के लिए, सेकंड सीटिंग कोच का किराया अभी 120 रुपये और AC चेयर कार का किराया 415 रुपये है। 1 जनवरी से, ये किराए घटकर क्रमशः 105 रुपये और 370 रुपये हो जाएंगे।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां