धनबाद। बिनोद बिहारी
महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के निर्देश पर
धनबाद तथा बोकारो जिलों के सात डिग्री कॉलेजों में सत्र 2026-27 से इंटर (11वीं-12वीं)
में नामांकन पर रोक लगा दी है। नामांकन लेने पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। आदेश से प्रभावित
कॉलेजों में बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद, डीएवी महिला कॉलेज कतरासगढ़, गुरुनानक कॉलेज
धनबाद, केएसजीएम कॉलेज निरसा, बोकारो महिला कॉलेज, विस्थापित कॉलेज बालीडीह समेत अन्य
शामिल हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डिग्री कॉलेजों को केवल स्नातक पाठ्यक्रम
तक सीमित रखने के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है। सभी कॉलेजों से 28 फरवरी तक
रिपोर्ट मांगी गई है। इस निर्णय से जटिलता होने की संभावना जताई जा रही है। छात्र-छात्राओं
में काफी आक्रोश है।
ब्रेकिंग न्यूज़
धनबाद-बोकारो के 7 कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, बीबीएमकेयू का आदेश
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत धनबाद और बोकारो के सात प्रमुख डिग्री कॉलेजों में सत्र 2026-27 से इंटर की पढ़ाई और नामांकन पर रोक लगा दी है। इस अचानक आए आदेश से विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है और शैक्षणिक व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विश्वविद्यालयों को केवल स्नातक पाठ्यक्रमों तक सीमित रखने के इस कदम से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अनिश्चितता के घेरे में आ गया है।

कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ का नोटिस |Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
