Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मातृशोक, थी इलाजरत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने अपनी माता की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और बुधवार की कैबिनेट बैठक रद्द कर दी थी। इस दुखद घटना के समय सीएम सोरेन अस्पताल में ही मौजूद थे।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
7 अक्टूबर 2026 को 10:36 pm बजे
WhatsApp
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मातृशोक, थी इलाजरत
फाइल फोटो |Arthik Dhara Photo

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की मां का निधन हो गया। अब से कुछ देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना की सूचना मिलते हुए राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घटना के वक्त अस्पताल में ही मौजूद थे। इससे पहले आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी थी।

रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे। मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए था।। बुधवार शाम प्रस्तावित कैबिनेट बैठक भी स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई थी। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां