Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

जिंदल ग्रुप चेयरमैन नवीन जिंदल ने किया CLW का दौरा, MOU की संभावना

जिंदल समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने हाल ही में चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) का दौरा किया, जिसका उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों में रेलवे इंजन के निर्यात की संभावनाओं को तलाशना है। इस संभावित व्यावसायिक साझेदारी से समूह के वैश्विक विस्तार को गति मिल सकती है, हालांकि स्थानीय यूनियनों ने इस दौरे को लेकर निजीकरण की आशंका जताई है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
12 नवंबर 2026 को 05:08 pm बजे
WhatsApp
जिंदल ग्रुप चेयरमैन नवीन जिंदल ने किया CLW का दौरा, MOU की संभावना
अधिकारियों संग शॉप का निरीक्षण करते चेयरमैन नवीन जिंदल |Arthik Dhara Photo

आसनसोल। जिंदल समूह के चेयरमैन सह सांसद नवीन जिंदल ने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) का दौरा किया। वे चित्तरंजन से रेलवे इंजन खरीद दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में निर्यात करने की संभावना तलाश रहे हैं। वे अपने अधिकारियों तथा राइट्स अधिकारियों के साथ थे। उन्होंने फैक्ट्री की आधुनिक तकनीक, लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया और उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी ली। महाप्रबंधक मोहित चंद्रा के नेतृत्व में उन्हें संबंधित जाीनकारियां दी गई। उन्होंने इंजन सेल शॉप, बोगी शॉप, ट्रैक्शन मोटर शॉप और इलेक्ट्रिक लोको शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिंदल ग्रुप को लोकोमोटिव की जरूरत है और वे सीएलडब्ल्यू से इसे खरीदने के बारे में संभावना तलाशने आये हैं। उन्होंने कारखाने की उत्पादन प्रणाली और तकनीकी बुनियादी ढांचे पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि सीएलडब्ल्यू से लोकोमोटिव खरीदना और उन्हें विदेशों में निर्यात करना जिंदल समूह के लिए महत्वपूर्ण व्यावसायिक अवसर हो सकता है। हालांकि लेफ्ट यूनियनें इस दौरे को लेकर चिरेका के निजीकरण का आशंका भी जता रही हैं। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां