धनबाद। BCCL बरोरा
क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत दामोदा कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद किए जाने
के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने एरिया वन के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में धरना
दिया। धरने में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। इस दौरान मोर्चा ने कहा कि जमीन विवाद
के कारण 6 अक्टूबर से दामोदा में काम बंद है, जिससे मजदूरों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा
है। 11 और 18 अक्टूबर को संडे ड्यूटी तथा 19 और 20 अक्टूबर को हॉलिडे ड्यूटी को लेकर
मजदूरों को पूर्व सूचना नहीं दी गई। मोर्चा ने मांग की है कि ड्यूटी व्यवस्था को लेकर
उत्पन्न समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और मजदूरों को आर्थिक नुकसान से बचाया जाए।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि मजदूरों का हक और अधिकार नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा।धरने
का नेतृत्व लग्नदेव यादव, बैजनाथ यादव और मंगल हेम्ब्रम ने किया, संचालन संजय चौबे
ने किया।
ब्रेकिंग न्यूज़
BCCL बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा का धरना
धनबाद के बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा ने दामोदा कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद किए जाने के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जमीन विवाद और बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी रद्द किए जाने से मजदूरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन और श्रमिक हित प्रभावित हो रहे हैं। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो मजदूरों के अधिकारों के लिए यह आंदोलन और अधिक तीव्र किया जाएगा।

आंदोलन में शामिल संयुक्त मोर्चा के समर्थक|Arthik Dhara Photo
विज्ञापन
आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें
पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।
