Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

भू-धंसान, अवैध खनन के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का धनबाद में धरना

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धनबाद में भू-धंसान और अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और वक्ताओं ने बीसीसीएल की निष्क्रियता पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, वैज्ञानिक सर्वेक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस गंभीर क्षेत्रीय संकट से न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और संपत्तियों पर भी बड़ा आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
1 अक्टूबर 2026 को 08:20 pm बजे
WhatsApp
भू-धंसान, अवैध खनन के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का धनबाद में धरना
रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित धरना में शामिल आंदोलनकारी |Arthik Dhara Photo

धनबाद : कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज धनबाद जिला मुख्यालय स्थित रणधीर वर्मा चौक पर भू-धंसान और अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया। धरने में कतरास एवं आसपास के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कतरास सहित आसपास के कई क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों के घर, जमीन, सड़क और जनजीवन प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद बीसीसीएल के द्धारा अबतक प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने अवैध उत्खनन पर भी रोक लगाने की मांग की।

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि भू-धंसान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराकर खतरे वाले स्थानों को चिन्हित करने, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं मुआवजे की उचित व्यवस्था करने तथा अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद एसडीएम लोकेश बारंगे के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भू-धंसान की समस्या का स्थायी समाधान, प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं पुनर्वास, अवैध कोयला उत्खनन पर रोक, जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय करने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कतरास की जनता के अधिकार और सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

धरने में मुख्य रूप से चुन्ना यादव, प्रकाश राम गुप्ता, प्रदीप पांडे, सुरेश केडिया, मनोज गुप्ता, विजय तुलस्यान, बलबीर सिंह, राजेश स्वर्णकार, दीपक अग्रवाल, कौशर खान

प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सोनु अग्रवाल,सचिन चौधरी, पंकज गुप्ता, मोहित गोयल, राजकुमार अग्रवाल, मनोज ठाकुर, सुरेश शर्मा, रईस अहमद बबलू रवानी, किशोरी गुप्ता, राजू राम, प्रदीप गुप्ता, रतन कुमार शुक्ल, राजेश कुमार,मनोज कुमार गुप्ता, संतोष चौधरी, अरुण चौधरी, उमंग कुमार, अरुण तुलस्यान, अब्दुल समद अंसारी, विजय राधेश्याम, हरिओम कुमार, नन्दलाल कुमार, राम नाथ राय, सुनील कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, दुकानदार एवं भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ और धनबाद बुद्धिजीवी परिषद के सदस्यों ने कतरास संघर्ष मोर्चा के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने में अधिवक्ता नीतू रानी, अमित भगत, वाई के सिंह, अजय भगत, दिनेश केसरी, दीपक श्रीवास्तव, रंजीत चौबे, सपन सरकार, राजू प्रसाद अखोरी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां