धनबाद : कतरास अवैध कोयला कारोबार को लेकर कतरास थाना क्षेत्र में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेसी नेता अशोक लाल ने प्रेस वार्ता कर थाना प्रभारी पर एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक लाल ने कहा कि वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरूपमा देवी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने तथा मामले की शिकायत करने के लिए ग्रामीणों के साथ कतरास थाना पहुंची थीं। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा शिकायत संबंधी आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इसके बाद जब ग्रामीण और जनप्रतिनिधि थाना परिसर से बाहर सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे, तो उन्हें वहां से भी हटने के लिए कहा गया। श्री लाल ने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि में आक्रोश है। उन्होंने वरीय अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरूपमा देवी ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मानहानि तथा महिला आयोग समेत संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष शिकायत रखने का रास्ता अपना

