Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्लोबल होगा महालया पर कोलकाता ईडन का रंगीन शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर को महालया के अवसर पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भव्य दुर्गोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जिसे वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के लिए अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर और दुबई के बुर्ज खलीफा जैसे प्रमुख स्थलों पर प्रसारित किया जाएगा। यूनेस्को द्वारा प्रमाणित इस बंगाली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने से राज्य की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र को एक बड़ा वैश्विक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
26 सितंबर 2026 को 11:38 am बजे
WhatsApp
ग्लोबल होगा महालया पर कोलकाता ईडन का रंगीन शो
कार्यक्रम की काल्पनिक तस्वीर|Arthik Dhara Photo

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 अक्टूबर को महालया पर ईडन गार्डन्स में आकर दुर्गोत्सव का आगाज करेंगे। इस इवेंट को ग्लोबल बनाने की प्लानिंग चल रही है।

जो अब तक नहीं हुआ है, ठीक वैसा ही राज्य में सरकार बदलने के बाद पहली दुर्गा पूजा में होने जा रहा है। बंगाल के दुर्गोत्सव को यूनेस्को ने भी प्रमाणित किया है। लेकिन पहली बार इसे ग्लोबल करने का सार्थक प्रयास हो रहा है। सूत्रों के अनुसार दुर्गा पूजा का प्रमोशन तीन देशों - इंग्लैंड, यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका और दुबई में जारी रहेगा। इवेंट का प्रमोशन और क्लिपिंग्स अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर, इंग्लैंड के पिकाडिली सर्कस और दुबई के बुर्ज खलीफा में ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ईडन पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत उलुद्धव से किया जाएगा। ईडन में कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। शांतनु मोइत्रा, शान, अंतरा मित्रा, देबार्षि भट्टाचार्य, कौशिकी चक्रवर्ती और बंगाली बैंड सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। लग्नजीता भी कार्यक्रम में गाएंगी। कार्यक्रम में तीन हजार ढाकी परफॉर्म करेंगे। प्रधानमंत्री गोल्फ कार्ट में मैदान का चक्कर लगाएंगे। मोदी कई पूजाओं का उद्घाटन भी करेंगे। आखिर में ईडन में ड्रोन शो और आतिशबाजी होगी। ईडन में 35 हज़ार दर्शकों होंगे, जिनमें ढाई हजार वीआईपी शामिल हैं।

महालया की सुबह बीरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज़ में माइक्रोफ़ोन पर महिषासुरमर्दिनी बजाया जाएगा। राज्य सरकार कोलकाता और हावड़ा के ज़रूरी घाटों पर इसका आयोजन कर रही है।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां