Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

सिउड़ी में दास बाड़ी की मां दुर्गा नहीं आती कभी दिन की रोशनी में

वीरभूम जिले के सिउड़ी स्थित दासबाड़ी की दुर्गापूजा अपनी अनूठी और ऐतिहासिक परंपराओं के लिए जानी जाती है, जहां सदियों पुराने पारिवारिक दुखों और सामाजिक बाधाओं के चलते मां दुर्गा की प्रतिमा को कभी दिन की रोशनी या घर से बाहर नहीं लाया जाता। 1742 में शुरू हुई इस पूजा में विसर्जन समेत सभी रस्में घर की चारदीवारी के अंदर ही पूरी की जाती हैं। यह आयोजन आज भी इतिहास के पन्नों में दबे शोक और अटूट आस्था के अनूठे मेल का प्रतीक है।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
13 अक्टूबर 2026 को 11:23 am बजे
WhatsApp
सिउड़ी में दास बाड़ी की मां दुर्गा नहीं आती कभी दिन की रोशनी में
प्रतिमा को फिनिशिंग टच देते समीरन दास|Arthik Dhara Photo

आसनसोल। वीरभूम जिला मुख्यालय सिउड़ी के बड़ाबागान की दासबाड़ी दुर्गापूजा में आनंद, उल्लास के साथ शोक का भी समावेश रहता है। यही उसे विशेष बनाती है। मां दुर्गा की प्रतिमा सड़कों पर विजसर्जन के लिए नहीं आती या दूसरे शब्दों में कहें तो दिन की रोशनी मां मां नहीं आती। पंडाल में ढोल की आवाज़ गूंजती है और लाइटों की रोशनी के साथ आयोजन स्थल चमकता है। लेकिन सब कुछ घर की चारदीवारी के अंदर ही। दास परिवार की पारिवारिक दुर्गा, सदियों की आस्था, समाज की रुकावटों और दुख भरे दिल को समेटे हुए पूजी जाती हैं। इसकी जड़ें इतिहास में हैं। आयोजकों के अनुसार वर्ष 1742 में, व्यवसायी मोहन दास ने नदिया जिले के कमरहाटी गांव में दुर्गा पूजा शुरू की थी। गैर-ब्राह्मण होकर पूजा करने के कारण ब्राह्मण समाज ने पुरजोर विरोध किया। सामाजिक दबाव में उन्होंने पूजा आयोजन स्थगित कर दी। कुछ वर्षों बाद उनके बेटे बैकुंठनाथ और बहू बरदास सुंदरी ने नवद्वीप के गार्डन हाउस में फिर से पूजा शुरू की। बहू के नाम पर देवी को बरदास सुंदरी के नाम से जाना जाने लगा। किसी वर्ष षष्ठी के दिन पुजारी की मौत हो गई थी। बैकुंठनाथ ने खुद पूजा की। ब्राह्मण के एतराज़ के कारण पूजा की ज़िम्मेदारी फिर से पुजारी को सौंप दी गई। इसके कुछ साल बाद संधि पूजा के दौरान बैकुंठनाथ की बेटी नीलावती की मौत हो गई। खुशी का त्योहार दु:ख में डूब गया। दशमी के दिन देवी का चेहरा काले कपड़े से ढक दिया गया और मूर्ति को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। कोशिश हुई कि देवी दिन की रोशनी न देख पाएं। नवद्वीप की पूजा बंद हो गई। पुन: वर्ष 1958 में वैकुंठनाथ के वंशज कृष्ण गोविंद दास सिउड़ी आए। वर्ष 1995 में उनके बेटे समीरन दास ने सपने के बाद फिर से दुर्गा पूजा शुरू की। समीरन एकचला मूर्ति बनाने, उसे रंगने, डाक डेकोरेशन से सजाने और पूजा की रस्में निभाने तक सब कुछ अपने हाथों से करते हैं। पत्नी प्रश्मिता और बेटा समीपेशु सहयोग करते हैं। अतीत की दु:खद यादें पूजा के नियमों से जुड़ी हैं। इसलिए घाट, कलाबाउ स्नान और विसर्जन घर के अंदर तालाब में ही किया जाता है। मूर्ति को बाहर की रोशनी में नहीं लाया जाता।

 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां