Arthik Dhara
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड शराब घोटाले की ईडी जांच में मैनपावर सप्लायर नीरज सिंह का बयान दर्ज

झारखंड शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मैनपावर सप्लायर नीरज सिंह का बयान दर्ज कर लिया है, जिन्होंने फर्जी बैंक गारंटी के जरिए टेंडर हासिल करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे और अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है, जिससे उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी राजस्व को हुए नुकसान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क
17 अक्टूबर 2026 को 06:56 pm बजे
WhatsApp
झारखंड शराब घोटाले की ईडी जांच में मैनपावर सप्लायर नीरज सिंह का बयान दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो |Arthik Dhara Photo

धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की नयी उत्पाद नीति 2022 में घोटाले की जांच शुरू कर दी है। इस शराब घोटाले में ईडी ने फर्जी बैंक गारंटी देने वाले नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। ईडी ने शराब घोटाले में पहले से दर्ज ECIR में ACB द्वारा IAS अधिकारी विनय चौबे व अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को शामिल करने के बाद जांच के बाद पूछताछ शुरू की है।

उत्पाद नीति 2022 में टेंडर की शर्तों में बदलाव करने के बाद छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी कंपनियों ने झारखंड में अपना काम शुरू किया था। जांच में पाया गया कि मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों में से M/s Vision Hopitality और M/s Marshan Innovative ने फर्जी बैंक गारंटी दी थी। Vision Hopitality ने 5.35 करोड़ रुपये और Marshan Innovative 5.02 करोड़ रुपये का फर्जी बैंक गारंटी जमा किया था। इन दोनों ही कंपनियों के लिए जमा किये गये बैंक गांरटी से संबंधित दस्तावेज पर नीरज सिंह का हस्ताक्षर था। ईडी द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान नीरज सिंह ने फर्जी बैंक गारंटी जमा करने की बात स्वीकार की है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी बैंक गारंटी के सहारे ही Marshan Innovative को धनबाद और Vision Hopitality को हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिले में झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन (JSBCL) की खुदरा दुकानों में मैनपावर सप्लाई किया गया था। नियमानुसार टेंडर निपटाने के बाद वर्क ऑर्डर देने के पहले बैंक गारंटी की जांच जरूरी है। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इन कंपनियों द्वारा दिये गये बैंक गारंटी की जांच नहीं की थी. इससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ। 

आर्थिक धारा डेस्क
आर्थिक धारा डेस्क

आर्थिक धारा संपादकीय डेस्क — वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट जगत और राष्ट्रीय मामलों पर निष्पक्ष, सटीक एवं विश्वसनीय विश्लेषण।

WhatsApp
विज्ञापन

आर्थिक धारा पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन दें

पश्चिम बंगाल और भारत के हज़ारों निवेशकों और व्यावसायिक लीडर्स तक पहुंचें।

বিজ্ঞাপন দেন / Advertise
12 टिप्पणियां